लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना संक्रमण के 43,393 नए केस आए सामने, 911 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: July 9, 2021 10:59 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कल के मुकाबले मामूली कमी दर्ज की गई है। इससे पहले लगातार दो दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आया था।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन की वृद्धि के बाद कोरोना के नए मामलों में पिछले 24 घंटे में मामूली कमीवहीं, भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 5 हजार 939 हो गई हैदेश में कोरोना एक्टिव केस घटकर 4 लाख 58 हजार 727 हुए

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 43,393 नए मामले सामने आए हैं। वहीं महामारी से 911 और लोगों की मौत देश में हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। कल के मुकाबले एक दिन में नए कोरोना मामलों की संख्या में ये 5.4 प्रतिशत की कमी है। साथ ही कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 4 लाख 5 हजार 939 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 44459 लोग बीमारी से पिछले 24 घंटे में ठीक भी हुए हैं। ऐसे में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या अब 2 करोड़ 98 लाख 88 हजार 284 हो गई है। वहीं, अब तक देश में कुल 3 करोड़ 7 लाख 52 हजार 950 संक्रमित हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या अब देश में घटकर 4 लाख 58 हजार 727 रह गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में 40 लाख 23 हजार 173 लोगों को कोरोना की वैक्सीन भी लगाई गई है। इसके साथ ही अब तक देश में कुल 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

दैनिक संक्रमण दर 18वें दिन 3 फीसदी से कम

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले अब तक देश में 42 करोड़ 70 लाख 16 हजार 605 सैंपल टेस्ट भी किए गए हैं। इसमें 17 लाख 90 हजार 708 टेस्ट कल किए गए।

राहत की बात ये भी है कि देश में अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों के 1.49 फीसदी के बराबर ही अब मौजूदा केस रह गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर अब 97.19% हो गई है। 

साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच प्रतिशक से कम पर बना हुआ है। अभी यह 2.36 फीसदी है। वहीं दैनिक संक्रमण दर अभी 2.42 प्रतिशत है। यह लगातार 18वां दिन है जब दैनिक संक्रमण दर 3 फीसदी से कम है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण