लाइव न्यूज़ :

कोरोना फिर पकड़ रहा रफ्तार! पिछले 24 घंटे में 3157 नए मामले, एक्टिव केस 19 हजार के पार, 26 मरीजों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2022 09:29 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर 20 हजार के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में इसमें 400 से ज्यादा की वृद्धि हुई है। 189 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज अब तक देश में लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के 3157 नए केस, एक्टिव केस बढ़कर 19500 हो गए हैं।भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 523869 हो गई है, पिछले 24 घंटे में 26 मौतें।पिछले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा, केरल, यूपी और महाराष्ट्र से सबसे अधिक केस, 80 प्रतिशत नए केस इन राज्यों से हैं।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3157 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब तक देश में आए कुल संक्रमण की संख्या बढ़कर 4,30,79,188 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी सोमवार सुबह दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सक्रिय केस (एक्टिव केस) अब बढ़कर 19500 हो गए हैं।

इसके अलावा 26 और लोगों की मौत भी देश में कोरोना से रविवार को रिपोर्ट की गई। इसके साथ ही भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 523869 हो गई है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट में बताया गया था कि 3324 नए कोरोना केस 24 घंटे में सामने आए थे और 40 मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। 

Corona: इन पांच राज्यों से सबसे अधिक कोरोना केस

जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना केस देश की राजधानी दिल्ली से मिले हैं। यहां रविवार को 1485 मामले सामने आए। इसके अलावा हरियाणा में 479, केरल में 314, उत्तर प्रदेश में 268 और महाराष्ट्र में 169 मामले सामने आए। भारत में सामने आए कुल मामलों का करीब 80 प्रतिशत इन्ही पांच राज्यों से है। केवल दिल्ली से अकेले करीब 40 प्रतिशत केस हैं।

इन सबके बीच भारत में अभी कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर (रिकवरी रेट) 98.74 प्रतिशत है। एक्टिव केस में पिछले 24 घंटे में 408 की वृद्धि हुई है। वहीं, 2723 मरीज इस अवधि में ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब तक देश में 189 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। चार लाख से ज्यादा डोज पिछले 24 घंटे में लगाई गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील