लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के चार महीने में सबसे कम नए मामले, 30093 केस आए सामने, 374 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2021 11:14 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना एक्टिव केस अब घटकर 4 लाख 6 हजार के करीब पहुंच गए हैं। वहीं 41 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज देश में दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 374 लोगों की और मौत, 4 महीने में संक्रमण के सबसे कम नए मामलेदेश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 14 हजार 482 पहुंच गई हैदेश में पिछले 24 घंटे में 45 हजार 254 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 30093 नए मामले सामने आए हैं। पिछले करीब चार महीनों में एक दिन में देश में ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, इसी अवधि में 374 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 4 लाख 14 हजार 482 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 45 हजार 254 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केस अब घटकर 4 लाख 6 हजार 130 पहुंच गए हैं। वहीं, कुल 3 करोड़ 3 लाख 53 हजार 710 लोग इस बीमारी से अब तक ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले साल से अब तक देश में 3 करोड़ 11 लाख 74 हजार 322 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की 41 करोड़ 18 लाख 46 हजार 401 डोज देश में दी जा चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 44,73,41,133 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 17,92,336 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 1.68 प्रतिशत है। यह पिछले 29 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम है। नमूनों में संक्रमण की पुष्टि की साप्ताहिक दर 2.06 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील