लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामलों में फिर आया बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटे में 20,139 नए कोविड केस, 38 लोगों की हुई मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2022 09:22 IST

भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 20 हजार से अधिक केस मिले हैं। सबसे अधिक केस केरल और फिर पश्चिम बंगाल से सामने आए हैं। देश भर में और 38 लोगों की मौत भी कोरोना महामारी से हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में भारत में 20139 नए कोविड केस सामने आए हैं, सबसे अधिक केरल से मिले मामले।भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 557 हो गई है।भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 76 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना मामलों में एक बार फिर बड़ा उछाल सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 20139 नए कोविड केस सामने आए हैं। ये कल के मुकाबले 19 प्रतिशत ज्यादा है। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना से देश में 38 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 557 हो गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 36 हजार 76 हो गई है। पिछले 24 घंटे में इसमें 3619 की वृद्धि हुई है। वहीं 16,482 लोग इस अवधि में कोरोना से ठीक भी हुए हैं। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर अभी 1.20 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर देश में अब 5.10% हो गया है।

इस बीच देश भर में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 199 करोड़ (1,99,27,27,559) से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही 13,44,714 डोज लगाई गई। वहीं, आईसीएमआर ने बताया है कि 3 लाख 94 हजार 774 कोरोना टेस्ट पिछले 24 घंटे में किए गए हैं।

कोरोना के इन पांच राज्यों से सबसे अधिक केस

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक से सामने आए हैं। केरल से सबसे अधिक 3545 नए कोरोना केस बुधवार को मिले। यहां महामारी से 16 लोगों की मौत भी दर्ज की गई। केरल में अभी एक्टिव केस की संख्या 26451 है।

दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जहां से बुधवार को 2979 नए केस सामने आए। साथ ही 4 लोगों की मौत हुई। यहां सक्रिय मामले अभी 27496 हो गए हैं जो देश में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से 2575 नए केस, तमिलनाडु से 2269 और कर्नाटक से 1231 केस मिले।

कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश से 421, दिल्ली से 490, ओडिशा से 743, राजस्थान से 187 और गुजरात से 742 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से 171, हरियाणा से 365 और बिहार से भी 565 नए कोरोना केस बुधवार को मिले। तेलंगाना से 527, पंजाब से 256, असम से 590, जम्मू-कश्मीर से 140, झारखंड से 189, उत्तराखंड से 70 और हिमाचल प्रदेश से 358 नए केस मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार