लाइव न्यूज़ :

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! भारत में 24 घंटे में 12,213 नए केस, करीब 40 प्रतिशत का उछाल; दैनिक संक्रमण दर 2% से ज्यादा

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2022 10:04 IST

भारत में कोरोना वायरस के 12,213 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। दैनिक संक्रमण दर अब बढ़कर 2.35 प्रतिशत पहुंच गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 58215 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के मामलों में पिछले 24 घंटे में 39 प्रतिशत का उछाल, 12 हजार से ज्यादा नए केस।भारत में 11 और लोगों की मौत भी पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई है।एक्टिव केस में भी 4578 की वृद्धि, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 58215 हो गई है।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में पिछले 24 घंटे में करीब 39 प्रतिशत (38.4%) का उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार 12,213 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। इससे पहले कल 8800 से कुछ ज्यादा केस आए थे।

वहीं, 11 लोगों की मौत भी पिछले 24 घंटे में महामारी से हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 24 हजार 803 पहुंच गया है। दैनिक संक्रमण दर अब बढ़कर 2.35 प्रतिशत पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव केस में भी 4578 की वृद्धि दर्ज की गई है और अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 58215 पहुंच गई है। इस बीच 7624 मरीज बीमारी से ठीरक भी हुए हैं। देश में अभी तक कोविड वैक्सीन की 195 करोड़ से ज्यादा डोज (1,95,67,37,014) लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 15 लाख 21 हजार 942 डोज लगाई गई। आईसीएमआर ने बताया है कि 5 लाख 19 हजार 419 कोरोना टेस्ट भी बुधवार को किए गए।

महाराष्ट्र समेत इन पांच राज्यों में सबसे अधिक केस

देश में कोरोना के सबसे अधिक नए मामले पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किए जो पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है जबकि दो संक्रमितों की इस अवधि में मौत हुई। राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 2,956 मामले मिले थे और चार मरीज़ों की मौत दर्ज की गयी थी। 

इसके अलावा केरल से 3488 नए केस मिले। यहीं तीन लोगों की मौत भी बुधवार को कोरोना से हुई। इसके अलावा दिल्ली से 1375 केस मिले। कर्नाटक से 648 और हरियाणा से 596 नए कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं। कर्नाटक में एक शख्स की मौत कोरोना से इस अवधि में हुई है। इन पांच राज्यों के अलावा तमिलनाडु से 476 नए केस, यूपी से 313, पश्चिम बंगाल से 230, तेलंगाना से 205 और गुजरात से भी 184 नए कोरोना केस मिले।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए