लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India news: हरियाणा में पहला केस, गुड़गांव की महिला संक्रमित, देश भर में 129, देखिए किस राज्य में कितने मामले

By भाषा | Updated: March 17, 2020 12:51 IST

स्वास्थ्य महानिदेशक सूरज भान कम्बोज ने कहा, ‘‘ हरियाणा में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है।’’ उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। कम्बोज ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद उसके नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में उसे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा से अभी तक 66 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 2,957 लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया है।

चंडीगढ़ःहरियाणा के गुड़गांव जिले में 29 वर्षीय एक महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला गुड़गांव की एक कम्पनी में काम करती है और हाल ही में उसने मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरज भान कम्बोज ने कहा, ‘‘ हरियाणा में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है।’’ उन्होंने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है। कम्बोज ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद उसके नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में जांच के लिए भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट में उसे कोविड-19 होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि हरियाणा से अभी तक 66 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से एक के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 54 में ऐसे कोई लक्षण नहीं थे। बाकियों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 2,957 लोगों को पृथक वार्ड में रखा गया है। कुल 2,992 लोग पृथक वार्ड में हैं। राज्य सरकार पहले ही स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखने की घोषणा कर चुकी है। सिनेमा घर, जिम, नाइट क्लब भी एहतियाती तौर पर 31 मार्च तक बंद हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहरियाणादिल्लीमनोहर लाल खट्टरगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत