लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मथुरा की सीमाएं सील, जिले में प्रवेश नहीं कर सकते बाहरी

By भाषा | Updated: March 22, 2020 12:48 IST

मथुरा के प्रशासन ने जिले की सीमाओं और हरियाणा, राजस्थान से जुड़ रहे मुख्य मार्गों को सील करने के साथ साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के करीब होने के कारण सील की गईं मथुरा की सीमाएं, प्रशासन ने कड़ी की निगरानीजिले में बाहरी क्षेत्र के लोगों का आवागमन रोकने के लिए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है

मथुरा।कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मथुरा के प्रशासन ने जिले की सीमाओं और हरियाणा, राजस्थान से जुड़ रहे मुख्य मार्गों को सील करने के साथ साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस जाने वाले मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। इस संबंध में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने रविवार को बताया, ‘‘कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश पर पड़ोसी जिलों और अन्य राज्यों से जुड़ी सभी सीमाओं को सील कर दिया है। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिर्फ रोडवेज बसों को ही आवागमन की छूट दी जा रही है। इनकी संख्या भी बहुत कम है।’’

उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर अवरोधक लगाते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गैर राज्यों के लोगों का जनपद में प्रवेश रोक दिया गया है। ग्रोवर ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सतर्कता निरंतर बढ़ाई जा रही है। जिले में बाहरी क्षेत्र के लोगों का आवागमन रोकने के लिए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिल्ली की ओर निजी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। यहां हरियाणा की सीमा से जुड़े कोटवन पर बैरियर लगाते हुए पुलिस तैनात कर दिया गया है। इसी तरह आगरा की ओर रैपुराजाट पर अवरोधक लगाते हुए राजमार्ग की सीमा सील कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बरेली-भरतपुर राजमार्ग को भी सील कर दिया है। भरतपुर मार्ग की ओर जनपद सीमा पर अवरोधक लगा दिए गए हैं। हाथरस, अलीगढ़, खैर और सादाबाद की ओर जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बरती जा रही है। इसके अलावा राजस्थान सीमा के और भी कई प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसमें गोवर्धन मार्ग, कोसी-छाता और बरसाना मार्ग भी शामिल है। जनपद के सभी मार्गों पर रोडवेज को छोडकर किसी भी अन्य निजी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामथुराराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए