लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: राहत की खबर, बीते 24 घंटे में गौतमबुद्धनगर में नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव, 6 लोगों का हुआ सफल इलाज

By निखिल वर्मा | Updated: April 3, 2020 13:38 IST

दिल्ली से सटे जिले गौतमबुद्धनगर में अब तक कोरोना वायरस के 48 मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 का कोई नया मरीज नहीं मिला है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के करीब 150 केस मिले हैं, आगरा में 18 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैंभारत में कोरोना वायरस के केस 2300 से ज्यादा हो गए हैं, अब तक 156 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित एक भी मरीज नहीं मिला है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि जिले में अब तक 48 कोविड-19 से संक्रमित मरीज मिले हैं और इनमें से 6 लोगों का इलाज किया जा चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 नए केस मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में 150 लोग कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 150 मरीज मिले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आइसोलेश प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 34 नए मामले सामने आए हैं।

आगरा में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव

आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बताया है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 28 लोगों का टेस्ट किया गया है, जिसमें छह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आगरा में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18 हो गई है, जिनमें से 8 को छुट्टी दे दी गई है। 

कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2301 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 2088 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 156 लोग ठीक हो चुके हैं।

इन राज्यों में हुई मौतें

महाराष्ट्र में इस वायरस से देश में अभी तक सर्वाधिक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुजरात में सात, मध्य प्रदेश में छह, पंजाब में चार, कर्नाटक में तीन, तेलंगाना में तीन, पश्चिम बंगाल में तीन, दिल्ली में चार, जम्मू-कश्मीर में दो, उत्तर प्रदेश में दो और केरल में दो लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण