लाइव न्यूज़ :

पंजाब में डरा रहे हैं कोरोना के नए आंकड़े, 1 अगस्त से कोविड-19 से डेथ रेट में चार गुना बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: September 8, 2020 07:43 IST

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 घंटे में 2,110 नए मामले सामने आए और महामारी से 61 और मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 65,583 हो गई और मृतकों की संख्या 1,923 पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से मौत के मामलों में 75 प्रतिशत ऐसे लोगों की मौत हुई है जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी।पंजाब में कोविड-19 से 47,020 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 16,640 मरीजों का इलाज चल रहा है।

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले लगभग एक महीने में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या में चार गुना वृद्धि है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने मौत के बढ़ते मामलों के लिए लोगों द्वारा जांच या इलाज की सूचना देने में देरी को मुख्य कारण बताया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इसी तरह गत एक अगस्त से कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 48,000 तक बढ़ गई। चिकित्सा बुलेटिन के आंकड़े के अनुसार राज्य में इस महामारी से गत एक अगस्त को मृत्युदर 2.37 प्रतिशत थी जो सात सितम्बर को बढ़कर 2.93 प्रतिशत हो गई। इसके अनुसार कोविड-19 से मौत की संख्या एक अगस्त को 405 थी जो सोमवार को बढ़कर 1,923 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से मौत के मामलों में 75 प्रतिशत ऐसे लोगों की मौत हुई है जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी। राज्य में दो सितम्बर को एक दिन में ही इस महामारी से 106 लोगों की मौत हुई थी। पंजाब में पिछले एक महीने से कोरोना वायरस के मामले भी बढ़े है।

बुलेटिन के अनुसार गत एक अगस्त तक राज्य में कोरोना वायरस के 17,063 मामले थे जो अब बढ़कर 65,583 हो गये है। इसके अनुसार एक अगस्त को 5,583 मरीजों का इलाज चल रहा था और सात सितम्बर को 16,640 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस महामारी से लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर और पटियाला सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं। चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 57 प्रतिशत मामले इन पांच जिलों में सामने आये है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियापंजाब में कोरोनाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए