लाइव न्यूज़ :

coronavirus: कोलकाता के इस दुकान ने बनाई इम्युनिटी बढ़ाने वाली मिठाई

By भाषा | Updated: June 9, 2020 15:28 IST

कोलकाता के एक मिठाई दुकान ने इम्यूनिटी संदेश बनाया है। इस दुकान ने दावा किया है कि इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले हैं। इसमे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता स्थित मिठाई की दुकान ने इम्युनिटी बढ़ाने वाली मिठाई बनाई है।उन्होंने दावा किया गया है कि इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले हैं।

कोलकाताकोलकाता में मिठाई दुकानों की एक प्रतिष्ठित श्रृंखला ने एक नया आइटम बाजार में पेश किया है जिसके बारे में यह दावा किया गया है कि इसमें विभिन्न जड़ी-बूटियाँ और मसाले हैं जो कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं। एक दुकान के मालिक सुदीप मलिक ने बताया कि इस मिठाई का नाम 'इम्यूनिटी संदेश' रखा गया है जिसमें 15 जड़ी बूटी एवं मसाले हैं, इनमें हल्दी, तुलसी, केसर और इलाइची है ।

उन्होंने बताया कि संदेश में चीनी के बदले हिमालय से लाए गए शहद का इस्तेमाल किया गया है, ताकि इसे खाने के बाद ग्राहकों की इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़े। इसके मालिक बलराम मलिक राधारमण मलिक ने कहा, '‘हम यह दावा नहीं कर रहे हैं कि यह कोरोना वायरस संक्रमण का एंटीडोट है ।

वायरस के बारे में माना जाता है कि यह उन लोगों को प्रभावित करता है जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, और संदेश लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है ।'’ अप्रैल में एक अन्य लोकप्रिय मिठाई दुकान ने ‘कोरोना संदेश’ पेश किया था, जिसका आकार वायरस की तरह है और जागरूकता अभियान के तहत यह ग्राहकों को मुफ्त में दिया जा रहा था । ‘ संदेश’ पश्चिम बंगाल की एक लोकिप्रिय मिठाई है। 

टॅग्स :कोलकाताकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार