लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड 19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख के पार; 17,092 नए केस, बीते 24 घंटे में 29 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2022 11:16 IST

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,568 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,568 पर पहुंच गयी है कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,34,86,326 हो गयी है

नयी दिल्लीः भारत में कोविड-19 के 17,092 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,34,86,326 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,568 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 29 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 5,25,168 पर पहुंच गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,09,568 पर पहुंच गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.54 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,379 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.56 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,28,51,590 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 197.84 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

देश में पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में जिन 29 मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 15 केरल के थे। महाराष्ट्र में चार, दिल्ली में तीन, पंजाब में दो और छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील