लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 इम्पैक्ट: रक्तदान करने वालों को फ्री पिक एंड ड्रॉप सर्विस, कोरोना योद्धाओं के रूप में किया जाएगा नामांकित

By संतोष ठाकुर | Updated: April 25, 2020 07:35 IST

भारत में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 452 हैं। जिसमें 723 लोगों की मौत हो चुकी है और 4, 814 लोग ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कोरोना के इलाज के लिए आने वाले कई लोगों को खून की जरूरत होती है.स्वेच्छिक रक्त दान करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार बना रही है प्लान।

नई दिल्ली: कोरोना मरीजों को होने वाली खून की जरूरत और दूसरी और देश के ब्लड बैंकों में खून की उपलब्धता के बीच अंतर कम करने के लिए सरकार ने देश में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू करने का निर्णय किया है. इसके तहत स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों को कोरोना योद्धाओं के रूप में नामांकित करना और उन्हें रक्तदान के लिए फ्री पिक एंड ड्रॉप की सुविधा देना शामिल है. नीति आयोग के सदस्य और चिकित्सीय मामलों पर गठित इंपॉवर्ड कमेटी के प्रमुख डॉ. वी.के. पॉल ने कहा कि देश में कोरोना की वजह से लॉकडाउन है. लोग बिना पास के अपने घरों से नहीं निकल सकते हैं.

ऐसे में रक्तदान करने वालों की संख्या में कमी हो सकती है. वहीं, कोरोना के इलाज के लिए आने वाले कई लोगों को खून की जरूरत होती है. ऐसे मे हमारा सुझाव है कि स्वेच्छिक रक्त दान करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए. उनके इस अच्छे कार्य को एक प्रेरणा उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनकी तस्वीर और नाम को प्रसारित-प्रचारित किया जाए. साथ ही उन्हें पिक एंड ड्रॉप जैसी सुुविधा भी दी जाए.

डॉ. पॉल ने कहा कि हालांकि यह भी एक सच है कि हमारे देश में करीब 80 प्रतिशत मामलोंं में कोरोना मरीज को साधारण इलाज की ही जरूरत है. ऐसे में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे अगर कोई भी लक्षण महसूस करें तो तुरंत अस्पताल आएं. यह बीमारी अन्य बीमारी की तरह ही है. इसे छुपाने की जरूरत नहीं है. देश में कोरोना से लड़ने के लिए व्यापक तैयारी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए