लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Updates: बीते 24 घंटों में सामने आए करीब 10 हजार केस, कुल आंकड़ा 2 लाख 26 हजार के पार

By गुणातीत ओझा | Updated: June 5, 2020 10:16 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अब कोरोना के एक लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6 हजार 348 लोगों की जान गई है। एक लाख 9 हजार 461 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में अब तक 66 लाख 92 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 32 लाख लोग संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।देश में अब कोरोना के एक लाख 10 हजार 960 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 6 हजार 348 लोगों की जान गई है। एक लाख 9 हजार 461 मरीज ठीक भी हुए हैं।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा नए 9,851 मामले सामने आए हैं। 273 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके साथ ही शुक्रवार तक देश में संक्रमितों एवं इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर क्रमश: 2,26,770 और 6,348 हो गयी है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,462 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 25 हजार के पार हुई

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,359 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पार चला गया। दिल्ली में अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक 1,513 संक्रमण के मामले तीन जून को सामने आए थे। एक बुलेटिन के मुताबिक, कोविड-19 के मृतकों की संख्या 650 तक पहुंच गई जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 25,004 हो गई। इसके मुताबिक, तीन जून को 44 मौत दर्ज की गईं जबकि दो जून को 17 मरीजों की मौत हुई थी। बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 23,645 मामले थे जबकि मृतकों की संख्या 606 थी।

कोविड-19: ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 1,473 मौतें

ब्राजील में कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले 24 घंटे के भीतर 1,473 लोगों की मौतें हुई जो कि एक दिन का सर्वाधिक है । इसका मतलब है कि प्रत्येक मिनट एक से ज्यादा व्यक्ति की मौत हुई और ब्राजील दुनिया में सबसे ज्यादा मौतों की सूची वाले देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। ब्राजील में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 34,000 लोगों की मौत हो चुकी है और अब इसने मौतों के मामले में इटली को पीछे छोड़ दिया। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका और उसके बाद ब्रिटेन में हुई है।

कहां, कितने मरीज... देखें राज्यवार लिस्ट 

 राज्यपॉजिटिव केस (विदेशी नागरिक समेत)डिस्चार्जमौत
1.अंडमान निकोबार33330
2.आंध्र प्रदेश4,2232,53971
3.अरुणाचल प्रदेश4210
4.असम1,9884424
5.बिहार4,4932,21029
6.चंडीगढ़3012145
7.छत्तीसगढ़7562132
8.दादरा एवं नगर हवेली1210
9.दिल्ली25,0049,898650
10.गोवा166570
11.गुजरात18,58412,6671,155
12.हरियाणा3,2812,13424
13.हिमाचल प्रदेश3831795
14.जम्मू-कश्मीर3,1421,04845
15.झारखंड7933546
16.कर्नाटक4,3201,61057
17.केरल1,58869014
18.लद्दाख90481
19.मध्य प्रदेश8,7625,637377
20.महाराष्ट्र77,79333,6812,710
21.मणिपुर124380
22.मेघालय33131
23.मिजोरम1710
24.नगालैंड8000
25.ओडिशा2,4781,4167
26.पुदुचेरी82250
27.पंजाब2,4152,04347
28.राजस्थान9,8627,104213
29.सिक्किम200
30.तमिलनाडु27,25614,902220
31.तेलंगाना3,1471,587105
32.त्रिपुरा6441730
33.उत्तराखंड1,15329710
34.उत्तर प्रदेश9,2375,439245
35.पश्चिम बंगाल6,8762,768355
 कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति2,26,770*1,09,4626,348

(केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप