लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते करतारपुर कॉरिडोर आज से बंद, भारत ने सभी बॉर्डर किए सील

By स्वाति सिंह | Updated: March 15, 2020 09:10 IST

भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर शनिवार को एक आदेश जारी कर पाकिस्तान से लगी सीमा पर स्थित सभी जमीनी रास्तों को 16 मार्च की मध्य रात्रि से अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर भी बंद करने का फैसला किया कोरोना के डर से  तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। 

कोरोना वायरस एक ओर जहां तेजी से फैल रहा है वहीं दूसरी ओर भारत ऐसा पांचवां देश बन चुका है, जिसने कोविड-19 के वायरस को आइसोलेट करने में सफलता हासिल कर ली है। इसी बीच सरकार ने कोरोना के खतरे को देखते हुए करतारपुर कॉरिडोर भी बंद करने का फैसला किया है। कोरोना के डर से  तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। 

उधर, भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर शनिवार को एक आदेश जारी कर पाकिस्तान से लगी सीमा पर स्थित सभी जमीनी रास्तों को 16 मार्च की मध्य रात्रि से अनिश्चतकाल के लिए बंद कर दिया। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और म्यामां की सीमाओं से लगे ज्यादातर जमीनी रास्तों को भी 15 मार्च की मध्य रात्रि से बंद कर दिया है। हालांकि, कुछ रास्ते लोगों के आवागमन के लिए खुले रहेंगे। इन रास्तों के जरिए आने-जाने वालों की गहन मेडिकल जांच की जाएगी। गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा है कि कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5000 से भी अधिक हो चुकी है, जबकि 1.35 लाख से भी अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप