लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: कर्नाटक सरकार की कंपनियों को सलाह-फ्लू के लक्षण वाले कर्मचारियों को घर से करने दें काम

By भाषा | Updated: March 5, 2020 12:02 IST

कर्नाटक सरकार ने कंपनियों को जारी परामर्श में यह भी अपील की गई है कि कर्मचारियों को साबुन से हाथ धोने को लेकर जागरूक करने के साथ ही कार्यस्थल पर खास जगहों पर सेनेटाइजर डिस्पेंसर रखे जाएं। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार ने गैरजरूरी यात्रा करने से बचने की सलाह दी है फ्लू के लक्षण वाले कर्मचारियों को घर से काम करने दें

कर्नाटक सरकार ने शहर की कंपनियों को सलाह दी है कि वे उन कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति दे जिनमें फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हों। स्वास्थ्य विभाग ने अपने परामर्श में कहा, ‘‘जिन कर्मचारियों में फ्लू जैसे लक्षण हों, उन्हें खासी-जुकाम से बचाव और हाथों को साफ रखने की सलाह के साथ घर से ही काम करने की अनुमति दी जा सकती है।’’

परामर्श में कहा गया है कि लोगों को ऐसे देशों की गैरजरूरी यात्रा करने से बचना चाहिए, जोकि कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। परामर्श के मुताबिक जो भी कर्मचारी प्रतिबंधित देशों के अलावा चीन, दक्षिण कोरिया, जापान, इटली, ईरान, हांगकांग, कतर और वियतनाम जैसे देशों से प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से पहुंच रहे हैं, उनकी हवाई अड्डे के प्रवेश पर ही मेडिकल जांच की जानी चाहिए।

सरकार की ओर से जारी परामर्श में यह भी कहा गया है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भारत आने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य अधिकारियों और आव्रजन अधिकारियों को 'स्वघोषणा पत्र' भरकर देना होगा, जिसमें उनकी निजी जानकारी, फोन नंबर, भारत में उनका पता और यात्रा विवरण देना होगा।

कंपनियों को जारी परामर्श में यह भी अपील की गई है कि कर्मचारियों को साबुन से हाथ धोने को लेकर जागरूक करने के साथ ही कार्यस्थल पर खास जगहों पर सेनेटाइजर डिस्पेंसर रखे जाएं। 

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील