लाइव न्यूज़ :

विदेश से आए 35 हजार लोगों की दिल्ली सरकार ने की पहचान, क्वॉरेंटाइन में रखे जाएंगे सभी, अब दिए गए ये आदेश 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2020 10:30 IST

कोरोना वायरस की बढ़ती संख्या को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज (23 मार्च) से 31 मार्च तक देश की राजधानी को लॉकडाउन कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में खौफ का माहौल है। देश के 23 राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। 

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई। सतर्कता के तौर पर दिल्ली सरकार ने 35 हजार लोगों की पहचान की है, जो एक मार्च 2020 के बाद दिल्ली लौटे हैं और दिल्ली में रह रहे हैं।  इन सभी 35 हजार लोगों को 14 दिनों के लिए इनके घर में ही क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। इसमें से अगर कोई भी शख्स की तबीयत खराब हुई या कोरोना से संक्रमित हुआ है तो उसे अस्पताल के आइसोलेशन में रहना होगा। शख्स तभी अस्पताल छोड़ सकता है जब ट्रीटमेंट करने वाला डॉक्टर डिस्चार्ज की अनुमति देगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने यह आदेश दिया है कि अगर कोई शख्स क्वॉरेंटाइन के नियमों को तोड़ता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली आज (23 मार्च) से 31 मार्च तक लॉकडाउन है।

दिल्ली सरकार उन 35 हजार लोगों के संपर्क में आए लोगों पर भी नजर रख रही है। दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इस बात को वेरिफाई करें कि यह लोग 14 दिन के होम क्वारेंटाइन में हों, साथ ही उन लोगों को भी क्वारेंटाइन होना भी जरूरी है जो इन लोगों के संपर्क में आए हैं। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के  30 मामले

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या रविवार को 30 हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो लोग निर्धारित नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने पूरे महानगर में 23 मार्च से लेकर 31 मार्च की मध्य रात्रि तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। दिल्ली के 30 मामलों में छह महानगर के बाहर के हैं, दो कोलकाता और एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्रप्रदेश का है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह से कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। महानगर में शनिवार की रात तक घातक बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 27 थी। 

जानें लॉकडाउन के दौरान कितनी बदलेगी आपकी दिल्ली

- दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। -दुग्ध उत्पाद की दुकानें, किराना दुकानें, दवा की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, वहीं जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को इस दौरान आवागमन की अनुमति दी जाएगी। - दिल्ली में 31 मार्च तक मेट्रो की सेवा बंद कर दी गई है। - दिल्ली के सभी बाजार 31 मार्च तक बंद किए गए हैं।-दिल्ली लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। - आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को गतंव्य तक पहुंचाने के लिए डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलेंगी। -पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। -लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील