लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अगर इलाज करते वक्त चली जाती है किसी स्वास्थ्यकर्मियों की जान, परिजनों को एक करोड़ रुपये देगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: April 1, 2020 23:23 IST

चिकित्सकों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार फिलहाल सेवा के दौरान जान गंवाने वाले राष्ट्रीय राजधानी के जवानों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की सहायता राशि देती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज से जुड़े स्वास्थ्य सेवा कर्मी यदि अपनी जान गंवाते हैं तो उनके परिजनों को एक करोड़ रूपये की मदद दी जाएगी।केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं और हम आपको आश्वासन देते हैं कि दिल्ली सरकार उनके परिवारों की जरूरतों का ख्याल रखेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज से जुड़े स्वास्थ्य सेवा कर्मी यदि अपनी जान गंवाते हैं तो उनके परिजनों को एक करोड़ रूपये की मदद दी जाएगी।

चिकित्सकों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार फिलहाल सेवा के दौरान जान गंवाने वाले राष्ट्रीय राजधानी के जवानों के परिवारों को एक करोड़ रूपये की सहायता राशि देती है।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आपका योगदान भी सैनिक से कम नहीं है... यदि कोई भी स्वास्थ्यकर्मी... चाहे वह सरकारी या निजी चिकित्सक हो, नर्स या सफाईकर्मी हो... यदि कोरोना वायरस के मरीजों की सेवा का कोई काम कर रहा है और यदि इस दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके परिजनों को एक करोड़ रूपये देगी।’’

बाद में एक ट्वीट में, केजरीवाल ने कहा, ‘‘कैबिनेट ने एक आपातकालीन बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’’

तीन चिकित्सकों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के दौरान केजरीवाल ने चिकित्सकों से यह संवाद किया। बातचीत के दौरान, अधिकांश डॉक्टरों ने अपने संबंधित अस्पतालों में कोविड-19 की जांच सुविधाएं प्रदान करने की मांग की।

जीटीबी अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा कि कोविड-19 के एक संदिग्ध की जांच में करीब दो दिन लग रहे हैं। इसके जवाब में, केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजधानी में अधिक जांच सुविधाओं की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें समन्वय में काम कर रही हैं। डॉक्टरों द्वारा जांच किटों की कमी को लेकर चिंता जताने के बाद, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुणे स्थित एक एजेंसी के संपर्क में है, जो जल्द ही जांच किट की आपूर्ति करना शुरू कर देगी।

केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं और हम आपको आश्वासन देते हैं कि दिल्ली सरकार उनके परिवारों की जरूरतों का ख्याल रखेगी।

दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 152 हो गई। इन 152 मामलों में 53 वे लोग हैं जिन्होंने निजामुद्दीन (पश्चिम) में मुसलमानों की एक धार्मिक सभा में भाग लिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली समाचारअरविंद केजरीवालसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?