लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः विधानसभा अध्यक्ष, सीएम के बाद कृषि मंत्री भी कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव पाए गए भाजपा के आठवें विधायक

By भाषा | Updated: August 26, 2020 13:39 IST

करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया और करनाल जिले की घरौंदा सीट से विधायक हरविंदर कल्याण ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी दी है। कल्याण ने भी तीन दिन पहले कोरोना वायरस जांच कराई थी, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई तो उनके संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। हिसार से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

चंडीगढ़ः हरियाणा के कृषि मंत्री जे पी दलाल ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दलाल राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए सत्तारूढ़ भाजपा के आठवें विधायक हैं।

मंत्री ने कहा कि तीन दिन पहले उन्होंने जांच कराई थी, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि उसके बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई, जिसमें उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद को घर पर पृथक कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने की अपील की।

करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटिया और करनाल जिले की घरौंदा सीट से विधायक हरविंदर कल्याण ने भी ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी दी है। कल्याण ने भी तीन दिन पहले कोरोना वायरस जांच कराई थी, जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

लेकिन लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई तो उनके संक्रमित होने की पुष्टि हो गई। भाटिया के पहले हिसार से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। खट्टर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। इसके अलावा भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा, राम कुमार कश्यप और असीम गोयल भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसहरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील