लाइव न्यूज़ :

यूपी में आज से नाइट कर्फ्यू खत्म, कोरोना के कम हो रहे मामलों के बीच फैसला

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2022 14:18 IST

कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच उत्तर प्रदेश से नाइट कर्फ्यू आज रात से हटाने का फैसला किया गया है। जनवरी की शुरुआत में तीसरी लहर की आशंका के बीच ये नाइट कर्फ्यू लगाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू आज से खत्म, यूपी के अपर मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश।पिछले हफ्ते यूपी में नाइट कर्फ्यू के समय को घटाकर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक किया गया था।

लखनऊ: कोरोना के लगातार कम हो रहे मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया गया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से इस संबंध में चिट्ठी भी तमाम अधिकारियों के लिए जारी कर दी गई है।

इस चिट्ठी में कहा गया है कि 19 फरवरी से पूरे उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू खत्म करने का फैसला किया गया है। इसी साल जनवरी की शुरुआत में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया गया था। बाद में पिछले हफ्ते नाइट कर्फ्यू की समयसीमा को कम करते हुए इसे रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर दिया गया था।

पिछले 24 घंटों में, उत्तर प्रदेश में कोविड​​​​-19 के 842 मामले सामने आए। सक्रिय मामलों में पिछले एक सप्ताह में तेजी से कमी आई है और 15,000 से आज घटकर 8,683 रह गए हैं।

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से भारत में साल की शुरुआत में कोविड के मामले बढ़ने लगे थी और महामारी की तीसरी लहर आई थी। अब हालांकि कोविड के मामले यूपी समेत पूरे देश में कम होने लगे हैं। इसी हफ्ते हरियाणा ने भी कोविड प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटा लिया था।

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में  22,270 नए कोरोना केस मिले। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर  2,53,739 रह गयी है। यह लगातार 13वां दिन है जब देश में एक लाख से कम केस आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी अपडेट के अनुसार 325 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,11,230 हो गई है।

संक्रमण की दैनिक दर 1.80 फीसदी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.50 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,20,37,536 हो गयी है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की 175.03 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह