लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बंद कर दिये गये स्थानों के दैनिक वेतन कर्मचारियों, अतिथि शिक्षकों को सैलरी देगी सरकार

By भाषा | Updated: March 21, 2020 06:15 IST

दिल्ली सरकार ने निजी क्षेत्र के लिए एक परामर्श जारी करते हुए कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कर्मचारियों को 31 मार्च तक घर से काम करने की अनुमति देने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद किए गए स्थानों पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों को वेतन देगी।सिसोदिया ने ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के कारण बंद किए गए स्थानों पर कार्यरत सभी संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, अतिथि शिक्षकों को वेतन का भुगतान करेगी।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद किए गए स्थानों पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और अतिथि शिक्षकों को वेतन देगी।

सिसोदिया ने ट्विटर पर यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के कारण बंद किए गए स्थानों पर कार्यरत सभी संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों, अतिथि शिक्षकों को वेतन का भुगतान करेगी।’’

निजी क्षेत्र के नियोक्ता कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें: दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार ने निजी क्षेत्र के लिए एक परामर्श जारी करते हुए कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर कर्मचारियों को 31 मार्च तक घर से काम करने की अनुमति देने को कहा।

परामर्श में सरकार ने लोगों से विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह से पीड़ित लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी। परामर्श में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित निजी क्षेत्र के सभी कार्यालयों (बहुराष्ट्रीय कंपनियों, आईटी फर्मों, उद्योगों और कॉर्पोरेट कार्यालयों सहित) को सलाह दी जाती है कि वे अपने अधिकारियों/कर्मचारियों को 31 मार्च, 2020 तक घर से काम करने दें।’’

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के 14 मामले सामने आ चुके है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में 50 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शुक्रवार को देश में इसके कुल मामले बढ़कर 223 हो गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली समाचारदिल्ली सरकारमनीष सिसोदियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील