लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन में घर-घर फ्री बांटे जा रहे हैं कंडोम, इस बड़ी समस्या को लेकर चिंतित है सरकार

By सुमित राय | Updated: April 24, 2020 18:01 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान घर-घर फ्री में कंडोम बांटे जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को लॉकडाउन के बाद जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर चिंता सताने लगी है।ऐसा ही मामला बलिया से आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर फ्री कंडोम बांटा गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है, जिसके बाद सभी लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अब सरकार को इस बात की चिंता होने लगी है कि लॉकडाउन के बाद जनसंख्या में अप्रत्याशित बढ़त ना हो। इसके लिए घर-घर फ्री में कंडोम बांटे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया से आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर फ्री कंडोम बांटा गया।

बलिया जिला प्रशासन ने हर घर में कंडोम, माला-डी और परिवार नियोजन की किट बांटने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर मुफ्त में किट बांट रही है, जिसमें कंडोम, माला-डी और कॉपर टी शामिल है। लॉकडाउन के बाद जनसंख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी ना हो, इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

बलिया के असिस्टेंट सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद ने बताया, "लॉकडाउन के कारण घरों में कैद पति-पत्नी के लिए फैमिली प्लानिंग एक मनोरंजन का साधन न बन जाए, इसको लेकर सरकार परेशान है। ऐसे में जनसंख्या बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। इसको रोकने के लिए जिले के हर घर में परिवार नियोजन के किट बांटने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकंडोमकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो