लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: आंध्रप्रदेश में कोविड-19 से चार मौत, 43 नये मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 9, 2020 22:32 IST

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में चार और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। ठीक होने के बाद 45 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है। बीते 24 घंटों के दौरान कृष्णा में दो और कुरनूलमें एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से हुई।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1930 हो गई, वहीं महामारी से चार लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है।प्रदेश में इलाजरत कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 999 है।

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1930 हो गई, वहीं महामारी से चार लोगों की मौत भी इस दौरान हुई है। प्रदेश में इलाजरत कोविड-19 मरीजों की संख्या फिलहाल 999 है।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में चार और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। ठीक होने के बाद 45 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है। बीते 24 घंटों के दौरान कृष्णा में दो और कुरनूलमें एक व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से हुई।

विजयनगरम की रहने वाली 60 वर्षीय एक महिला की शनिवार को निकटवर्ती विशाखापत्तनम के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। उप मुख्य मंत्री (स्वास्थ्य) ए के के श्रीनिवास ने कहा कि दो दिन पहले महिला के कोविड-19 पीड़ित होने का पता चला था। उन्होंने कहा कि वह बीते कुछ समय से गुर्दे की बीमारी से भी परेशान थीं। हाल तक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त रहे विजयनगरम जिले में भी दो दिन पहले संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। महिला जिले में संक्रमण की शिकार बनी पहली मरीज थी।

महिला की मौत के बाद जिले में अब कोविड-19 के तीन मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस बीच विशेष मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के एस जवाहर रेड्डी ने कोविड-19 पर यहां एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी को बताया कि तमिलनाडु से लगे चित्तूर और एसपीएस नेल्लोर जिलों में संक्रमण के और मामले सामने आ रहे हैं क्योंकि कुछ किसान और अन्य लोग चेन्नई के कोयामबेडु बाजार से लौट रहे हैं।

चित्तूर जिले में मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है जहां शनिवार सुबह नौ बजे से बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 11 मामले मिले हैं क्योंकि चेन्नई के कोयामबेडु थोक बाजार से लौटे कुछ लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों ने यहां कहा कि ऐसा संदेह है कि यह लोग कोयामबेडु में संक्रमण की चपेट में आए। उन्होंने कहा कि वहां से आए कुछ अन्य लोगों को पृथक-वास में भेजा गया है। एसपीएस नेल्लोर से हालांकि संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

विशाखापत्तनम में भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। पांच नये मामले सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 62 हो गयी है। प्रमुख हॉटस्पॉट के तौर पर उभरे कुरनूल, कृष्णा और गुंटूर में क्रमश: छह, 16 और दो नए मामले सामने आए। राज्य में कोविड-19 के 887 मरीजों को अस्पताल से ठीक होने के बाद अब तक छुट्टी दी जा चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत