लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारतीय सेना का पहला जवान कोरोना वायरस से पीड़ित, ऐसे हुआ संक्रमित

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 18, 2020 06:05 IST

जवान 25 फरवरी से 1 मार्च के बीच कैजुअल छुट्टी पर था और 2 मार्च को काम पर लौटा था। सूत्रों ने कहा कि हालांकि जवान छुट्टी से लौट आया था लेकिन परिवार को पृथक रखे जाने के दौरान घरवालों की मदद कर रहा था और कुछ समय के लिए गांव में रुका भी था। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना का पहला जवान कोरोना वायरस का पीड़ित पाया गया। लद्दाख के रहने वाले इस जवान के पिता ने ईरान की यात्रा की थी।वह तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे। जिनकी देखभाल करते हुए जवान कोरोना वायरस से संक्रमित्र हो गया।

भारतीय सेना का पहला जवान कोरोना वायरस का पीड़ित पाया गया। लद्दाख के रहने वाले इस जवान के पिता ने ईरान की यात्रा की थी। वह तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे। जिनकी देखभाल करते हुए जवान कोरोना वायरस से संक्रमित्र हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सोमवार को सेना के वरिष्ठ सूत्रों ने जवान के कोविड-19 से संक्रमित्र होने के बारे में पुष्टि की। 

लद्दाख स्काउट से भारतीय सेना के 34 वर्षीय लांस नायक के पिता तीर्थ यात्रा के लिए ईरान गए थे और 27 फरवरी को भारत लौटे थे। सूत्र ने बताया, ''उसके पिता को 29 फरवरी से लद्दाख हार्ट फाउंडेशन में पृथक रखा गया था और 6 मार्च को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद एसएनएम अस्पताल में उन्हें पृथक रखा गया था।''

जवान 25 फरवरी से 1 मार्च के बीच कैजुअल छुट्टी पर था और 2 मार्च को काम पर लौटा था। सूत्रों ने कहा कि हालांकि जवान छुट्टी से लौट आया था लेकिन परिवार को पृथक रखे जाने के दौरान घरवालों की मदद कर रहा था और कुछ समय के लिए गांव में रुका भी था। 

पिता के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जवान को भी 7 मार्च को पृथक केंद्र में रखा गया और 16 मार्च को वह उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला। उसे एसएनएम अस्पताल में पृथक रखा गया है। जवान की पत्नी, दो बच्चों और बहन को भी एसएनएम हार्ट फाउंडेशन में पृथक रखा गया है। 

बता दें कि मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया। 18 साल का युवक COVID-19 से पॉजिटिव पाया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए