लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: झारखंड में पहला मामला रांची में आया, मलेशिया से लौटी युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 31, 2020 20:13 IST

रांची जिला उपायुक्त राय महिमापत रे ने मलेशिया से आयी एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने किसी तरह कि अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच देश में अब तक देश में 1,251 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और कुल 32 मौतें हुई हैं।पिछले 24 घंटों में 227 नए केस और 3 नई डेथ रिपोर्ट हुई हैं। ये डेथ गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से रिपोर्ट की गई हैं।

रांचीः रांची जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है जिसके बाद पूरे रांची शहर में आम लोगों में दहशत का माहौल है लेकिन जिला प्रशासन और सरकार ने लोगों से शांति बनाये रखने और धैर्य रखने की अपील की है।

रांची जिला उपायुक्त राय महिमापत रे ने मलेशिया से आयी एक युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने किसी तरह कि अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए वे अपने अपने घरों में रहें। किसी तरह की जानकारी या मदद की जरूरत हो तो जिला प्रशासन से संपर्क करें। जिला नियंत्रण कक्ष 1950 पर किसी भी स्थिति में आम जन संपर्क कर सकते हैं।

जिले वासियों से संयम की अपील करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राय महिमापत रे ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की मदद के लिए मुस्तैद है। किसी भी तरह की सहायता के लिए बेझिझक जिला प्रशासन से संपर्क करें। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने भी लोगों से संयम की अपील करते हुए कहा कि वे अपने अपने घरों में रहें। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पड़ताल करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

इससे पहले आज झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से संक्रमण का पहला मामला उस समय सामने आया जब शहर की एक मस्जिद से मिली मलेशिया की यह 22 वर्षीय युवती संक्रमित पायी गयी। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि मलेशिया से यह महिला 17 मार्च को यहां आयी थी। रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की बड़ी मस्जिद से उसे 16 अन्य विदेशी तथा सात भारतीय लोगों के साथ रविवार को हिरासत में लेकर यहां खेल गांव में बनाये गये पृथक केन्द्र में रखा गया था।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गये सभी विदेशियों और अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे जिसमें से मलेशिया की इस युवती के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि युवती धर्म प्रचार के लिए यहां आयी थी।

हालांकि युवती में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं पाये गये हैं। अब पुलिस और प्रशासन इन विदेशी लोगों के टिकने वाले ठिकानों और घरों को सील करने में जुटा हुआ है। इन लोगों से पिछले दो सप्ताह में मिलने वाले लोगों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडबिहार में कोरोनाहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत