लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ईरान में फंसे पिता नहीं आए तो पुलिस पहुंची बेटी का जन्मदिन मनाने

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 30, 2020 22:43 IST

ईरान में फंसे बच्ची के पिता भी वीडियो कॉलिंग के जरिए शरीक होकर जन्मदिन का हिस्सा बने. बर्थडे को यादगार व खुशनुमा बनाने के बच्ची के परिजनों ने पुलिस की पहल को काफी सराहा एवं धन्यवाद दिया.

Open in App
ठळक मुद्देसमंदर पार ड्यूटी पर तैनात पिता जब बच्ची का जन्मदिन मनाने घर नहीं पहुंचा तो बच्ची का जन्मदिन मनाने पुलिस पहुंची. पुलिस की टीम ने केक और उपहार ले जाकर बच्ची का जन्म दिन मनाया और उसकी बात उसके पिता से मोबाइल के जरिए कराई.

समंदर पार ड्यूटी पर तैनात पिता जब बच्ची का जन्मदिन मनाने घर नहीं पहुंचा तो बच्ची का जन्मदिन मनाने पुलिस पहुंची. पुलिस की टीम ने केक और उपहार ले जाकर बच्ची का जन्म दिन मनाया और उसकी बात उसके पिता से मोबाइल के जरिए कराई.

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लॉकडाउन से हरवर्ग, हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है. सामाजिक गतिविधि शादी, बर्थडे आदि कार्यक्रम लगभग पूर्ण रूप से बंद है. वहीं बच्चों के परिजन अन्यत्र स्थानों पर फंसे होने या केक आदि सामग्री नहीं मिलने की वजह से बच्चों का जन्मदिन हर्षोल्लास से नही मना पा रहे है.

ऐसा ही वाक्या थाना चूनाभट्टी क्षेत्र के सी सेक्टर में हुआ, जहां मकान नंबर 349 में बाबला असनानी रहते है, जो नेवी में सर्विस करते है व वर्तमान में ईरान में होने के कारण अपनी बेटी रिद्धि असनानी का दूसरा जन्मदिन मनाने में असमर्थ थे एवं उसके जन्मदिन में नहीं आ सकते थे.

यह जानकारी थाना प्रभारी चूनाभट्टी को मिली, तभी थाना प्रभारी प्रोबेशनर डीएसपी ऋचा जैन ने अनोखी पहल करते हुए अपने स्टाफ के साथ उपहार लेकर बच्ची के घर पहुंचे एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आंगन में ही बच्ची का जन्मदिन मनाया एवं बच्ची को पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी तथा डायल 100 के माइक सिस्टम पर बर्थडे सांग गाया.

ईरान में फंसे बच्ची के पिता भी वीडियो कॉलिंग के जरिए शरीक होकर जन्मदिन का हिस्सा बने. बर्थडे को यादगार व खुशनुमा बनाने के बच्ची के परिजनों ने पुलिस की पहल को काफी सराहा एवं धन्यवाद दिया. बर्थडे मनाकर जब पुलिस वापस हो रही थी, तभी रहवासियों ने उन पर पुष्प बरसाए एवं तालियां बजाकर पुलिस की इस पहल का स्वागत किया एवं कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप