लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 जांच की संख्या 6.6 करोड़, गुजरात, ओडिशा, सहित 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना की दर राष्ट्रीय औसत से कम

By भाषा | Updated: September 23, 2020 17:55 IST

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 जांच क्षमता में काफी वृद्धि हुई है और यह अब हर रोज 12 लाख से अधिक हो गई है। कुल 6,62,79,462 नमूनों की 22 सितंबर तक जांच की जा चुकी है। इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

Open in App
ठळक मुद्देआज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच की संख्या 48,028 हो गई है।गुजरात, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, हरियाणा और त्रिपुरा सहित 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के खिलाफ अच्छा काम हो रहा है।संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम है तथा प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या अधिक है।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत में कोविड-19 जांच की संख्या 6.6 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच की संख्या 48,028 हो गई है।

इसके साथ ही देश में संक्रमण की दर का आंकड़ा 8.52 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 जांच क्षमता में काफी वृद्धि हुई है और यह अब हर रोज 12 लाख से अधिक हो गई है। कुल 6,62,79,462 नमूनों की 22 सितंबर तक जांच की जा चुकी है। इनमें से 9,53,683 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

इसने कहा कि गुजरात, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, असम, हरियाणा और त्रिपुरा सहित 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के खिलाफ अच्छा काम हो रहा है, जहां संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से कम है तथा प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या अधिक है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘अधिक संख्या में जांच किए जाने से संक्रमण के मामलों का शुरू में ही पता चल जाता है। जैसा कि साक्ष्यों से पता चला है कि अंतत: संक्रमण की दर में कमी आएगी। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर 8.52 प्रतिशत है और आज की तारीख में प्रति 10 लाख की आबादी पर नमूनों की जांच का आंकड़ा 48,028 है।’’

इसने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 83,347 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 74 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों-महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से हैं। मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में से अकेले महाराष्ट्र में 18 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

इसके बाद आंध्र प्रदेश में सात हजार से अधिक और कर्नाटक में छह हजार मामले सामने आए हैं। भारत में 83,347 नए मामलों के साथ अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए लोगों की कुल संख्या 56,46,010 हो गई है। इसके साथ ही महामारी से पिछले 24 घंटे में 1,085 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप