लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में कोरोना से दो और लोगों की मौत, 83 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

By भाषा | Updated: May 7, 2020 12:14 IST

इंदौर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से दो और मरीजों की मृत्यु हो गई है। इसके साथ जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 83 पर पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,681 से बढ़कर 1,699 पर पहुंच गयी है। ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में गुरुवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.88 प्रतिशत थी।

इंदौर: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही, जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 83 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दो मरीजों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले दो दिनों में आखिरी सांस ली। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में शामिल 50 वर्षीय पुरुष मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दे के गंभीर रोग से पहले ही पीड़ित था, जबकि 54 वर्षीय पुरुष सेप्सिस (रक्त विषाक्तता) से जूझ रहा था। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 18 और मरीज मिले। इसके बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 1,681 से बढ़कर 1,699 पर पहुंच गयी है। हालांकि, इनमें से 595 मरीजों को इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 

ताजा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि रेड जोन में शामिल इंदौर जिले में गुरुवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 4.88 प्रतिशत थी। पिछले 11 दिन से जिले में इस महामारी के मरीजों की मृत्यु दर पांच प्रतिशत से कम बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो