लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सरकार के आर्थिक पैकेज को कांग्रेस ने कहा 'मामूली', मनरेगा दर में 20 रुपये की वृद्धि को सीपीएम ने बताया मजाक

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2020 08:49 IST

सीताराम येचुरी ने कहा कि मनरेगा दरों में 20 रुपये की वृद्धि एक 'मजाक' है। येचुरी ने कहा, अभी फिलहाल कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह सीधे कैश ट्रांसफर करे और काम के बगैर भी पेमेंट करे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को देखते हुए किया है आर्थिक पैकेज का ऐलानराहुल गांधी ने कहा, ये सरकार का सही दिशा में पहला कदम, रणदीप सुरजेवाला ने कहा- अभी और जरूरत

कोरोना संकट के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से गरीबों के लिए आर्थिक पैकेज के ऐलान को कांग्रेस और सीपीएम ने 'बहुत थोड़ा' और देर से लिया जाने वाला फैसला बताया है। राहुल गांधी ने जहां कहा कि ये सरकार का सही दिशा में पहला कदम है वहीं, रणदीप सुरजेवाला ने सरकार इसे भी अपर्याप्त कहा है। सुरजेवाला ने कहा कि सरकार को इस मदद को और बढ़ाने की जरूरत है। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने भी इसे अपर्याप्त कहा है।

येचुरी ने कहा कि मनरेगा दरों में 20 रुपये की बढोत्तरी एक 'मजाक' है। येचुरी ने कहा, अभी फिलहाल कहीं कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह सीधे कैश ट्रांसफर करे और काम के बगैर भी पेमेंट करे। येचुरी ने ये मांग भी उठाई कि किसानों की एक बार के लिए कर्ज माफी की जानी चाहिए। साथ ही येचुरी ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार अगले तीन महीने के लिए बीपीएल परिवारों और जन-धन खाताधारकों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये सीधे ट्रांसफर करे।

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'सरकार की ओर वित्तीय पैकेज की घोषणा सही दिशा में पहला कदम है। भारत पर उसके किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों, महिलाओं और बुजुर्गों का कर्ज है जिन्हें मौजूदा लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।'

बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण और इसकी रोकथाम के लिये किये गये लॉकडाउन से अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को कम करने के लिये गुरुवार को आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश पैकेज के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण में लोगों के इलाज में लगे डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, चिकित्सा सेवा कर्मियों को 50 लाख रुपये प्रति परिवार का बीमा कवर दिया जायेगा। 

इसके अलावा, राशन की दुकानों से 80 करोड़ परिवारों को अतिरिक्त 5 किलो गेहूं या चावल के साथ एक किलो दाल तीन महीने तक मुफ्त उपलब्ध कराई जायेगी तथा महिलाओं, विधवाओं और बुजुर्गों को वित्तीय सहायता दी जायेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप