लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 84

By अनुराग आनंद | Updated: March 14, 2020 17:13 IST

भारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 19 मामले केरल में साने आये हैं। इसके बाद 14 मामले हरियाणा में जोकि सभी विदेशी पर्यटक हैं और महाराष्ट्र में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 12, दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, राजस्थान और लद्दाख में तीन-तीन, जम्मू कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु औत तेलंगाना में एक-एक एक मामले हैं।चीन से निकला यह घातक वायरस महामारी का रूप ले चुका है और पूरी दुनिया के करीब 150 से ज्यादा देशों में पांच हजार से ज्यादा लोगों को मार चुका है।

दिल्ली: भारत में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। अब भारत में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। यही नहीं देश में कोरोना वायरस से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। खबरों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, नया केस नागपुर में मिला है।  देश में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकला यह घातक वायरस महामारी का रूप ले चुका है और पूरी दुनिया के करीब 150 से ज्यादा देशों में पांच हजार से ज्यादा लोगों को मार चुका है। 

Special Secretary, Ministry of Health: Out of the total 84 positive cases in the country, 10 people have fully recovered & been discharged. Contact tracing of these cases has led to the identification of over 4000 contacts who have been put under surveillance. #Coronavirushttps://t.co/Y1TPJFKYBYpic.twitter.com/2CvteWVd6f— ANI (@ANI) March 14, 2020

भारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 19 मामले केरल में साने आये हैं। इसके बाद 14 मामले हरियाणा में जोकि सभी विदेशी पर्यटक हैं और महाराष्ट्र में हैं। उत्तर प्रदेश में 12, दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, राजस्थान और लद्दाख में तीन-तीन, जम्मू कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु औत तेलंगाना में एक-एक एक मामले हैं। 

कोरोना के कहर के चलते देश के लगभग 12 राज्यों में स्कूल, कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान बंद कर दिए गए हैं। इया बीच अहतियात के तौर पर कुछ मंदिर भी बंद किये गए हैं। इधर आईपीएल और कुछ देशों की उड़ानें भी रद्द की गई हैं। 

भारत में कोरोना वायरस को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित नहीं किया गया है लेकिन इस पर अभी विचार चल रहा है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने के दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर कोरोना वायरस से जुड़ीं तमाम जरूरी बातों की जानकारी दी गई है। इनमें ट्रेवल गाइडेंस, हेल्पलाइन नंबर, हेल्पलाइन ई-मेल आईडी, हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग करा चुके लोगों की संख्या और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाये जा रहे कदम की जानकारी दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनागपुरमहाराष्ट्रदिल्लीइटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप