लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित के लिए कैबिनेट मंत्रियों की अगुवाई में समिति गठित

By भाषा | Updated: May 15, 2020 05:50 IST

यह समिति निवेश के लिए विभिन्न देशों की कम्पनियों से बात कर उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह की अगुवाई में एक समिति गठित की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है।

उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह की अगुवाई में एक समिति गठित की है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है। यह समिति निवेश के लिए विभिन्न देशों की कम्पनियों से बात कर उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए संभावनाओं को तलाशेगी।

प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी के कारण अनेक जानी-मानी कंपनियां चीन से पलायन कर रही हैं। इन कंपनियों का रूख उत्तर प्रदेश की ओर मोड़ने के लिए ये मंत्री उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य एवं संसाधनों तथा उद्योग के अनुकूल वातावरण को दिखाते हुए इन्हें उत्तर प्रदेश आने के लिए तैयार करेंगे।

इस संबंध में विचार-विमर्श करने के लिए आज एक बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्री सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शामिल हुए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश लाने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग के ढांचे को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में यूरोपियन यूनियन की सुविधा के लिए एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की देख-रेख में हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बैठक में निवेश को आकर्षित करने के लिए वेबसाइट तैयार करने और इसमें भूमि बैंक की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी।

इसी प्रकार मानव संसाधन और कुशल श्रमिकों का डाटाबेस तैयार कराने का निर्णय लिया गया है। साथ ही हर 15 दिन के अन्दर समिति की बैठक आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमेरिका के निवेशकों के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कोरियाई कम्पनियों की सहायता के लिए प्रमुख सचिव-औद्योगिक विकास आलोक कुमार तथा जापानी उद्यमियों की सहूलियत के लिए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एस0पी0 गोयल की देख-रेख में हेल्प डेस्क बनायी गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप