लाइव न्यूज़ :

तीसरी बार कोविड पॉजिटिव हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, ट्वीट कर दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2022 21:01 IST

Coronavirus: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच करायी, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे।कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 11,53,552 हो गए। 14,036 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 643 है।

Coronavirus: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह तीसरी बार है जब वह कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। वह शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटे थे।

सिंह देव ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच करायी, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं।’’

इससे पहले सिंह देव इस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 11,53,552 हो गए, जिसमें से 14,036 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 643 है।

देश में कोविड-19 के 15,940 नए मामले, 20 और लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,78,234 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 88,284 से बढ़कर 91,779 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,974 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,779 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,495 की बढ़ोतरी हुई है। अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 4.39 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.30 प्रतिशत आंकी गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 4,27,61,481 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 196.94 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाछत्तीसगढ़कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए