लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के 20वें दिन केंद्रीय मंत्रियों ने ऑफिस पहुंचकर शुरू किया काम, खेल मंत्री रिजिजू ने कहा- वरिष्ठ अधिकारी व जरूरी स्टाफ ही आएंगे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2020 11:43 IST

भारत में आज लॉकडाउन का 20वां दिन है। लॉकडाउन जारी रखने पर आज किसी बड़े फैसले का ऐलान हो सकता है। हालांकि कुछ राज्यों ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएमो के निर्देश के बाद दिल्ली में आज खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू भारतीय खेल प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे।PMO की ओर से सभी मंत्रियों से सोमवार से ऑफिस पहुंच कर काम करने के लिए कहा गया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लगे लॉकडाउन के 20वें दिन केंद्रीय मंत्रियों ने ऑफिस पहुंचकर कामकाज शुरू किया है। लॉकडाउन का मौजूदा चरण 14 अप्रैल (मंगलवार) को खत्म होना है। इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से सभी मंत्रियों से सोमवार से ऑफिस पहुंच कर काम करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही कोविड-19 से जुड़ी सभी एतिहात को बरतने का भी निर्देश दिय गया है। 

पीएमो के निर्देश के बाद दिल्ली में आज खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू भारतीय खेल प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "केवल वरिष्ठ अधिकारी और जरूरी स्टाफ ही आज से कार्यालय आएंगे। हम कोरोना वायरस से जुड़ी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे" 

देश में अब तक 308 लोगों की कोरोना से मौत, संक्रमितों की संख्या 9,152  पर पहुंची

देश में कोरोना वारयस वैश्विक महामारी के कारण 35 और लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 308 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 9,152 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 7,987 लोग संक्रमित हैं , 856 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। रविवार रात से अब तक 35 और लोगों की मौत हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए