लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Bihar Update: बिहार में कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या हुई 5364

By अनुराग आनंद | Updated: June 9, 2020 14:20 IST

बिहार में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या 2700 से अधिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआइजीआइएमएस में एडवांस मॉलिक्यूलर जेनेटिक लैब की स्थापना की गई है। इस लैब में अलग-अलग मानव शरीर पर कोरोना के असर की भी जानकारी एकत्रित की जाएगी।जिस गति से कोरोना से महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली अथवा अन्य राज्यों में मृत्यु हुई है, उसके अपेक्षा बिहार में अब तक यह कम है।

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। बिहार में भी कोरोना के मामले में काफी तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमण के 117 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5364 हो गई है। 

वहीं, सोमवार को भी एक मरीज की मौत हो गई। मृतक दरभंगा का रहने वाला था। यह कोरोना से 32वीं मौत थी। दूसरी ओर सोमवार को महामारी की चपेट में आए 137 मरीज स्वस्थ हो गए। 5364 मरीजों में अब तक 2542 लोग ठीक हुए हैं। यह संख्या करीब-करीब कुल संक्रमितों की आधी है। इनमें एक्टिव केस की संख्या 2700 से अधिक हैं।

बिहार की आबादी में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब .04 फीसद है

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में भले ही कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बावजूद इससे परेशान होने की या फिर डरने की दरकार नहीं है। पिछले साढ़े तीन महीने में कोरोना के करीब पांच हजार मामले मिले हैं। राज्य की आबादी में यह संख्या करीब .04 फीसद है। बिहार की आबादी अभी 12.50 करोड़ है। स्वास्थ्य विभाग ने 7 मार्च से 8 जून के बीच 1,02,318 सैंपल की जांच की है, जिसमें 5.12 फीसद लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने दिए दिशा निर्देश

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए।

बिहार में कोरोना से मृत्यु दर कम, होगी रिसर्च 

आइजीआइएमएस के निदेशक डॉक्टर एनआर विश्वास ने बताया कि इसके लिए आइजीआइएमएस में एडवांस मॉलिक्यूलर जेनेटिक लैब की स्थापना की गई है। इस लैब में अलग-अलग मानव शरीर पर कोरोना के असर की भी जानकारी एकत्रित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि उन कारणों की भी खोज होगी, जिसके कारण बिहार के लोगों पर अन्य राज्यों की अपेक्षा कोरोना का कहर कम पड़ रहा है। जिस गति से कोरोना से महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली अथवा अन्य राज्यों में मृत्यु हुई है, उसके अपेक्षा बिहार में यह कम क्यों है? इसके लिए महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली के कोरोना संक्रमितों के जीन की तुलना बिहार के संक्रमितों के जीन से की जाएगी। जो जीन कोरोना को कमजोर कर रहा है, उसको विकसित करने का प्रयास भी किया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल