लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस के मामले 2500 पार, 62 फीसदी मरीज विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रवासी

By भाषा | Updated: May 25, 2020 11:19 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड-19 से संक्रमित होकर जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है. बिहार में कोविड-19 की वजह से 13 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कुल मामलों में से 62 प्रतिशत वे प्रवासी हैं, जो मई के पहले सप्ताह से यहां आना शुरू हुए। मंत्रालय के डेटा के मुताबिक भारत में 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

बिहार में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,574 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में से नवादा और पूर्वी चम्पारण में 11-11 और राजधानी पटना में चार नए मामले सामने आए हैं। विभाग ने रविवार शाम एक ट्वीट किया, ‘‘ 63 नए मामलों के साथ बिहार में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,574 हो गए हैं।’’ राज्य में रविवार सुबह 117 नए मामले सामने आए थे और दो लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 13 हो गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब 1,859 लोगों का इलाज जारी है और 702 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य में सबसे अधिक 200 मामले पटना और फिर रोहतास में 165 मामले सामने आए हैं। 

देश में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 6,977 नये मामले सामने आए

देश में सोमवार को लगातार चौथे दिन, एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 6,977 नये मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,38,845 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 4,021 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 154 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि देश में 77,103 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 57,720 लोग स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक 41.57 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।” संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में

कुल 4,021 मृतकों में से सबसे अधिक 1,635 मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद 858 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 290, पश्चिम बंगाल में 272, दिल्ली में 261, राजस्थान में 163, उत्तर प्रदेश में 161, तमिलनाडु में 111 और आंध्र प्रदेश में 56 मौत हुई है। तेलंगाना में मृतक संख्या 53, कर्नाटक में 42 और पंजाब में 40 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 21 लोगों ने, हरियाणा में 16 जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में सात लोगों ने जान गंवाई है। केरल, झारखंड और असम में अब तक चार-चार लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की जबकि मेघालय में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियापटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप