लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमूल ने कहा- दूध, अन्य डेयरी उत्पादों की घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करें

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:04 IST

अमूल ब्रांड नाम से दूध व डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने लोगों से शनिवार को कहा कि अभी इन उत्पादों की जरूरत से ज्यादा अनावश्यक खरीद करने की कोई जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअमूल ब्रांड नाम से दूध व डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने लोगों से शनिवार को कहा कि अभी इन उत्पादों की जरूरत से ज्यादा अनावश्यक खरीद करने की कोई जरूरत नहीं है।कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. एस. सोढ़ी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति में लोगों के द्वारा दूध व अन्य डेयरी उत्पादों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं।

अमूल ब्रांड नाम से दूध व डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाली कंपनी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने लोगों से शनिवार को कहा कि अभी इन उत्पादों की जरूरत से ज्यादा अनावश्यक खरीद करने की कोई जरूरत नहीं है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आर. एस. सोढ़ी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति में लोगों के द्वारा दूध व अन्य डेयरी उत्पादों की अनावश्यक खरीद करने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि दूध तथा अन्य डेयरी उत्पादों की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी।

सोढ़ी ने कहा कि कंपनी गुजरात और अन्य राज्यों में दूध की रिकॉर्ड खरीद कर रही है। उन्होंने कहा कि दूध आवश्यक सामान है और इसकी खरीद, प्रसंस्करण तथा वितरण करने वाले लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है।

उन्होंने कहा कि मांग की पूर्ति के लिये पर्याप्त भंडार है। सोढ़ी ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आपूर्ति पहले ही 15 से 20 प्रतिशत बढ़ायी जा चुकी है तथा इसे और बढ़ाया जा सकता है। अत: अनावश्यक खरीद करने की जरूरत नहीं है। आपको हर रोज दूध व अन्य डेयरी उत्पाद मिलते रहेंगे।’’

मदर डेयरी ने भी शुक्रवार को लोगों को आश्वस्त किया था कि दूध व डेयरी उत्पादों की आपूर्ति बाधित नहीं होगी, अत: अनावश्यक खरीद करने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमूल डेयरीमदर डेयरीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया