लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: वुहान जाने वाली उड़ान के पायलट ने पूछा था - हमारे संक्रमित होने की कितनी संभावना है?

By भाषा | Updated: February 13, 2020 23:24 IST

राष्ट्रीय वाहक में परिचालन के निदेशक सिंह ने डबल-डेकर बोइंग 747 विमान को कार्यकारी कमांडर के तौर पर उड़ाया था। यह विमान 31 जनवरी और एक फरवरी को दो बार में वुहान में फंसे भारतीयों को लेकर आया था। इसमें 647 भारतीय और मालदीव के सात नागरिक थे। जब पहली उड़ान उतर रही थी तो उन्हें "भयानक अहसास" हो रहा था।

Open in App

चीन के कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान से भारतीयों को चालक दल के 19 सदस्यों के साथ वापस लाने वाले एअर इंडिया के कप्तान अमिताभ सिंह ने जाने से पहले पूछा था कि "हमारे संक्रमित होने की कितनी संभावना है?, “हमारे परिवारों का क्या होगा?”

राष्ट्रीय वाहक में परिचालन के निदेशक सिंह ने डबल-डेकर बोइंग 747 विमान को कार्यकारी कमांडर के तौर पर उड़ाया था। यह विमान 31 जनवरी और एक फरवरी को दो बार में वुहान में फंसे भारतीयों को लेकर आया था। इसमें 647 भारतीय और मालदीव के सात नागरिक थे। जब पहली उड़ान उतर रही थी तो उन्हें "भयानक अहसास" हो रहा था।

सिंह ने कहा कि सड़कें और इमारतें अच्छी तरह से जगमगा रही थीं लेकिन शहर में सन्नाटा पसरा हुआ था, क्योंकि आसपास कोई इंसान नहीं था। एअर इंडिया ने भले ही पहले भी फंसे हुए लोगों के बाहर निकाला हो लेकिन यह मेडिकल आपातकाल में वुहान से लोगों को लाना अपनी तरह का पहला अभियान था।

उड़ानों में सवार एअर इंडिया के एक कर्मी ने कहा कि हमने अपने डर पर विजय प्राप्त की क्योंकि हमें नहीं पता था कि क्या अपेक्षित है। उन्होंने वुहान से निकाले गए लोगों की भी प्रशंसा की और कहा कि एक भी शख्स ने दुर्व्यवहार नहीं किया।

सात दिन तक अलग रहने के बाद इस हफ्ते काम पर लौटे सिंह ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि इन उड़ानों में सबसे अच्छी बात यह थी कि चालक दल के किसी भी सदस्य ने जाने से इनकार नहीं किया बल्कि वे इसे करने के लिए अधिक तैयार थे।

बचाव उड़ानों के लिए अल्प सूचना में तैयारी के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा कि चालक दल के सदस्यों के पास सवाल और आशंकाएं थीं, जिनका संतोषजनक जवाब दिया गया।

सिंह ने कहा, “जोखिम क्या है, हमारे संक्रमित होने की कितनी संभावना है, उड़ान के बाद हमारे साथ क्या होगा, हमारे परिवारों का क्या होगा? ये सवाल थे।”

सिंह ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से सावधानी बरतने को लेकर बात की और उनके सभी सवालों के जवाब दिए गए।

उन्होंने कहा, “यह एक मानवीय उड़ान है। हम यहां जरूरत की इस घड़ी में मदद करने और आपको वापस भारत ले जाने के लिए आए हैं... अपनी आवाजाही को कम से कम रखें और चालक दल तभी आएगा जब आप अस्वस्थ होंगे। दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले विमान में ये घोषणाएं की गई थीं।”

प्रत्येक उड़ान में एअर इंडिया का 20 सदस्यीय चालक दल, डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों सहित कुल 34 लोग शामिल थे। विमान में 15 केबिन क्रू और पांच कॉकपिट क्रू थे, जिसमें सिंह भी शामिल थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसवुहानएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण