लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 90 नए मामले सामने आए, BSF के जवान को भी हुआ कोरोना

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:36 IST

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को ही 25 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Open in App
ठळक मुद्दे छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोविड-19 के 90 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान भी शामिल है। राज्य में इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 863 हो गई है।

रायपुरः छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोविड-19 के 90 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान भी शामिल है। राज्य में इसके साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 863 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य में आज 90 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। 

अधिकारियों ने बताया कि कोरबा में 40, बलौदाबाजार से 15, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 13, रायपुर से तीन, राजनांदगांव जिले से दो तथा दुर्ग, कोरिया तथा बलरामपुर जिले से एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है उनमें से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं। यह सभी देश के अलग-अलग राज्यों से यहां पहुंचे थे। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमितों में दुर्ग जिले के भिलाई से सीमा सुरक्षा बल का सहायक उप निरीक्षक भी शामिल है। यह अधिकारी इस महीने की एक तारीख को उत्तर प्रदेश से छुट्टी के बाद यहां आया था। अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ का यह अधिकारी 157 वीं बटालियन कांकेर में पदस्थ है। अधिकारी को तैनाती से पहले भिलाई के पृथकवास केंद्र में रखा गया था। जहां उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को ही 25 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इनमें एम्स रायपुर से 10 (बलौदाबाजार और बिलासपुर से तीन-तीन, बेमेतरा से दो और बालोद तथा कवर्धा से एक-एक) और कोविड अस्पताल माना रायपुर से 15 (बालोद से पांच और बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, मुंगेली, कांकेर से दो-दो) मरीज शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 863 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 630 उपचाराधीन हैं तथा दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। वहीं 231 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 81,773 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर नमूनों की जांच की गई है। राज्य में कुल 19,533 पृथकवास केंद्र हैं जिनमें 2,29,070 लोगों को रखा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाछत्तीसगढ़कोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील