लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में 85 फीसदी दिहाड़ी श्रमिक लॉकडाउन से प्रभावित, ज्यादातर की कमाई खत्म

By भाषा | Updated: May 8, 2020 12:14 IST

आईआईएम-अहमदाबाद ने शहर के वैसे 500 घरों को लेकर सर्वेक्षण किया जो प्रति महीना 19,500 रुपये से कम कमाते हैं। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि कम से कम 85 फीसदी परिवार ऐसे हैं जो नियमित रूप से कमाई नहीं कर पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद शहर में कोविड-19 बंद की वजह से कम से कम 85 फीसदी दिहाड़ी श्रमिकों की नियमित आय प्रभावित हुई है।भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह आंकड़ें सामने आए हैं।

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोविड-19 बंद की वजह से कम से कम 85 फीसदी दिहाड़ी श्रमिकों की नियमित आय प्रभावित हुई है। भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण में यह आंकड़ें सामने आए हैं। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए मार्च से ही देशव्यापी बंद जारी है जिसकी वजह से कई अकुशल और दिहाड़ी श्रमिकों से रोजगार के साधन छिन गए हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि आईआईएम-अहमदाबाद ने शहर के वैसे 500 घरों को लेकर सर्वेक्षण किया जो प्रति महीना 19,500 रुपये से कम कमाते हैं। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि कम से कम 85 फीसदी परिवार ऐसे हैं जो नियमित रूप से कमाई नहीं कर पा रहे हैं और उनमें से ज्यादातर की कमाई बंद के दौरान खत्म हो चुकी है या खत्म हो जाएगी।

अध्ययन के अनुसार ज्यादातर परिवारों की महीने की कमाई (10,000 रुपये से 15,000 रुपये) खत्म हो चुकी है। सर्वेक्षण में 500 परिवारों में से 54 फीसदी परिवारों का कहना है कि वह पहले तीन वक्त का खाना खाते थे जिसे अब कम करके दो वक्त का कर दिया गया है।

वहीं 60 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने कहा कि बंद के दौरान जिंदगी चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त राशन नहीं है। यह सर्वेक्षण 24 मार्च से नौ अप्रैल के बीच में किया गया। इन परिवारों में बस चालकों, ऑटोरिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिक, प्लंबर और सब्जी विक्रेताओं के परिवार शामिल हैं क्योंकि बंद की वजह से व्यापक स्तर पर ऐसे लोगों की कमाई प्रभावित हुई है।

यह अध्ययन आईआईएम-ए के शोधकर्ताओं ने प्रोफेसर अंकुर सरीन के नेतृत्व में किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनगुजरातसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप