लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में कोरोना वायरस के 80 नए मामले आए सामने, मरीजों की संख्या हुई 463

By भाषा | Updated: April 9, 2020 23:51 IST

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सात हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर मामलों में मौत की वजह सह रुग्णता (अन्य गंभीर बीमारियों) है। वहीं जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में घर-घर सर्वेक्षण कर रहा 34 साल का एक चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 80 नये मामलें सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 463 पहुंच गई है।अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आज सामने आए 80 नये मामलों में 28 संक्रमित जयपुर के विभिन्न इलाकों के हैं।’’

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 80 नये मामलें सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 463 पहुंच गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आज सामने आए 80 नये मामलों में 28 संक्रमित जयपुर के विभिन्न इलाकों के हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राजधानी जयपुर के 28 संक्रमित मरीजों में से पुरानी बस्ती में 11, पतंग बाजार में 7, राजगंज में 4, सुभाषचौक-माणकचौक-सुहारो का मोहल्ला और राजपार्क में 1-1 संक्रमित मरीज शामिल है।’’

सिंह ने बताया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का एक और मामला सामने आया है। जोधपुर में 76 साल के एक बुजुर्ग की बृहस्पतिवार दोपहर को मौत हो गयी। उनमें वायरस से संक्रमण के लक्षण थे। वहीं जोधपुर में सर्वेक्षण के काम में लगे एक डाक्टर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जोधपुर में सर्वे के दौरान 74 साल के एक बुजुर्ग में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे जिनकी बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गयी। बाद में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई।’’

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत का आंकड़ा सात हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर मामलों में मौत की वजह सह रुग्णता (अन्य गंभीर बीमारियों) है। वहीं जोधपुर के नागौरी गेट इलाके में घर-घर सर्वेक्षण कर रहा 34 साल का एक चिकित्सक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

इस बीच राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार बढ़कर 463 हो गयी जिसमें 80 नये मामले शामिल हैं।

जयपुर में 28, झालावाड़ में सात, झुंझुनू में सात, टोंक में सात, पोकरण जैसलमेर में नौ, बाड़मेर, बांसवाड़ा, कोटा व जोधपुर में दो-दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जयपुर में सामने आए 28 नये मामलों में 15 रामगंज इलाके के हैं जबकि ईरान से लाकर जैसलमेर के सेना के वैलनेस सेंटर में रखे गए छह और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाराजस्थानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम