लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 6809 नए मामले, 26 मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 55 हजार के करीब

By भाषा | Updated: September 4, 2022 11:03 IST

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी जारी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 55,114 रह गई है। कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 6,809 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 55,114 हुई।देश में कोविड से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है।भारत में फिलहाल दैनिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,809 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,56,535 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 55,114 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 26 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,27,991 हो गई, जिसमें केरल से वे पांच मामले भी शामिल हैं, जिन्हें पुष्टि के बाद आंकड़ों में शामिल किया गया है।

देश में दैनिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,631 की कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत है और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत है। कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,38,73,430 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 213.20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

24 घंटे में किस राज्य में कोरोना से कितनी मौत?

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से जिन 21 लोगों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र के चार, दिल्ली के तीन और गुजरात, नगालैंड, पंजाब व पश्चिम बंगाल के दो-दो मरीज शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी