लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में 67 नये केस, कुल मामले बढ़ कर हुए 490, एक दिन में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2020 06:57 IST

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वाशिम और रत्नागिरी में भी शुक्रवार को एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया कि शुक्रवार को कोविड-19 से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें मुंबई से दो लोग थे, जबकि ठाणे के वसई-विरार, बदलापुर में एक-एक व्यक्ति की मौत इस महामारी से हुई। जलगांव और पुणे में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल मामले बढ़ कर 490 हो गये हैं। इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) से 10 मामले सामने आये हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले सामने आये हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ राज्य में कुल मामले बढ़ कर 490 हो गये हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इन 67 नए मरीजों में 43 मुंबई से हैं, जबकि मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) से 10 मामले सामने आये हैं। पुणे से नौ और अहमदनगर जिले से तीन मामले सामने आये हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, वाशिम और रत्नागिरी में भी शुक्रवार को एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें कहा गया कि शुक्रवार को कोविड-19 से छह लोगों की मौत हो गई।

इनमें मुंबई से दो लोग थे, जबकि ठाणे के वसई-विरार, बदलापुर में एक-एक व्यक्ति की मौत इस महामारी से हुई। जलगांव और पुणे में भी एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 से हुई है।

मीरा भयंदर का एक क्षेत्र सील

ठाणे जिले के मीरा भयंदर नगर निगम क्षेत्र में स्थित नवघर रोड निवासी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को क्षेत्र को सील कर दिया गया।

निगम आयुक्त चन्द्रकांत दांगे ने यह सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के इस इलाके में शुक्रवार तक कोविड-19 के छह मरीज मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रमुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण