लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 56 लोगों की मौत, संक्रमित मामलों की संख्या हुई 8381

By अनुराग आनंद | Updated: June 25, 2020 21:02 IST

बिहार में पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इस तरह राज्य में इस बीमारी से अब तक 56 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक जिन 56 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से दरभंगा, पटना एवं सारण में 05—05, बेगूसराय में 04, खगडिया, नालंदा एवं वैशाली के 03—03 लोग शामिल हैं।बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए मामले प्रकाश में आए हैं।अब तक बिहार के पटना में 508, सिवान में 399, मधुबनी में 394 व भागलपुर में 382 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

पटना: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। यदि बिहार की बात करें तो यहां कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 56 पहुंच गई। राज्य में इससे संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 8381 हो गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 56 हो गयी।

बिहार के इन जिलों में कोरोना संक्रमण से हुई है मौत-

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन 56 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से दरभंगा, पटना एवं सारण में 05—05, बेगूसराय में 04, खगडिया, नालंदा एवं वैशाली में 03—03, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, समस्तीपुर, सीतामढी एवं सिवान में दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 201 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बृहस्पतिवार को इस रोग से संक्रमण के मामलों की संख्या बढकर 8381 हो गयी।

जानें बिहार के किस जिला में कोरोना संक्रमण के कितने मामले हैं-

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक प्रकाश में आए 8381 मामलों में से पटना के 508, सिवान के 399, मधुबनी के 394, भागलपुर के 382, बेगूसराय के 364, मुंगेर के 321, रोहतास के 320, समस्तीपुर के 301, खगडिया के 296, दरभंगा के 277, कटिहार के 272, पूर्णिया के 270, मुजफ्फरपुर के 252, जहानाबाद, बांका एवं गोपालगंज के 223—223, सुपौल के 222 मामले हैं।

इसके अलावा, नवादा के 219, बक्सर के 208, नालंदा के 194, औरंगाबाद के 188, सारण के 187, गया के 184, पूर्वी चंपारण के 174, मधेपुरा के 168, भोजपुर के 165, सहरसा के 159, कैमूर के 149, किशनगंज के 146, वैशाली के 140, पश्चिम चंपारण के 147, शेखपुरा के 133, सीतामढी के 130, अररिया के 103, लखीसराय के 97, अरवल के 96, शिवहर के 78 तथा जमुुई जिले के 61 मामले शामिल हैं । बिहार में अब तक 1,81,737 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 6480 मरीज ठीक हुए हैं। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए