लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः 472 मजदूर पाकुड़ सीमा पर रोके गए, 14 दिनों के लिए किया गया क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: March 31, 2020 05:50 IST

झारखंडः उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार देर शाम को ही सभी वरीय पदाधिकारियों और प्रखंडों के बीडीओ तथा सीओ आदि को जिले की सभी सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया था ताकि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों का जिले में प्रवेश न हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देपाकुड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को लेकर पहुंचे वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों की सीमा पर ही रोक दिया गया।इन बसों में आए 472 लोगों की जांच के बाद उन्हें पृथक केंद्रों में भेज दिया गया।

पाकुड़: पाकुड़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को लेकर पहुंचे वाहनों को महेशपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंडों की सीमा पर ही रोक दिया गया और इन बसों में आए 472 लोगों की जांच के बाद उन्हें पृथक केंद्रों में भेज दिया गया। पाकुड़ के उपायुक्त दिलीप चौधरी ने बताया कि बाहर से आये इन सभी 472 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को जांच के बाद इन प्रखंडों में बनाए गए पृथक केंद्रों में रखा गया है।उन्होंने बताया कि अगले 14 दिन तक स्वस्थ रहने के बाद ही उन्हें उनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर संबंधित थाने की पुलिस ने बिस्कुट एवं पानी उपलब्ध कराया और जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के जरिए उनके भोजन की व्यवस्था की है।उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार देर शाम को ही सभी वरीय पदाधिकारियों और प्रखंडों के बीडीओ तथा सीओ आदि को जिले की सभी सीमाओं को सील करने का निर्देश दिया था ताकि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों और अन्य लोगों का जिले में प्रवेश न हो सके।इस बीच लोहरदगा से मिली सूचना के अनुसार लोहरदगा जिले में बंद का पालन किया जा रहा है। लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए राशन की दुकानें, दवा की दुकानें, गैस एजेंसियां, दूध की दुकानें और बैंक खुले हुए हैं। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि लोहरदगा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भोजन की व्यवस्था की गई है, जहां आकर जरूरतमंद लोग भोजन कर सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंडसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए