लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में 350 से अधिक डॉक्टर काम पर नहीं गए, तो नीतीश सरकार ने नियमों का हवाला देकर भेजा कारण बताओ नोटिस

By अनुराग आनंद | Updated: May 6, 2020 15:25 IST

बिहार में कोरोना वायरस ने 32 जिलों में अपना पैर पसार लिया है। मंगलवार को इसके आठ और नए मरीज मिले, जिनमें कटिहार के पांच, पूर्णिया, सिवान, कैमूर और सिवान जिले के एक-एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अब कोरोना मरीजों की संख्या  537 हो चुकी है।चार मरीजों की मौत हो चुकी है और 160 अबतक स्वस्थ हो चुके हैं।

पटना: देश भर में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण से करीब 126 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हर रोज हजारों मामले सामने आ रहे हैं। बिहार में भी कोरोना वायरस अपना पैर तेजी से फैला रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार की सरकार ने सभी अस्पतालों के डॉक्टरों को अनिवार्य रूप से अपने काम पर रहने का निर्देश दिया है।

इसी बीच खबर है कि प्रदेश में करीब 350 डॉक्टरों ने काम पर जाने से मना कर दिया है। सभी डॉक्टर अलग-अलग वजहों से काम पर नहीं गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर डॉक्टरों ने पर्याप्त संसाधन के अभाव में काम पर नहीं गए हैं। 

इस संबंध में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि इस महामारी में हम अपने योद्धाओं के प्रति अत्यधिक सम्मान रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि काम पर नहीं जा रहे डॉक्टरों से हमने बात की है और यह महसूस किया गया कि उन्हें नियमों से अवगत कराने की आवश्यकता है।  इसके आगे मंगल पांडे ने कहा कि यही वजह है कि नियम से अवगत कराने के लिए प्रदेश के 350 से अधिक डॉक्टरों को काम नहीं जाने की वजह से कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है। 

बता दें कि बिहार में कोरोना वायरस ने 32 जिलों में अपना पैर पसार लिया है। मंगलवार को इसके आठ और नए मरीज मिले, जिनमें कटिहार के पांच, पूर्णिया, सिवान, कैमूर और सिवान जिले के एक-एक हैं। बुधवार को मधुबनी में मिले एक मरीज के साथ कोरोना का खाता खुला। इस तरह  बिहार में अब कोरोना मरीजों की संख्या  537 हो चुकी है, जिनमें से चार मरीजों की मौत हो चुकी है और 160 अबतक स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज में कोरोना का इलाज करा रहे 31 और लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कुल 535 संक्रमितों में से अब तक 160 लोग ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब