लाइव न्यूज़ :

Gujarat Corona Update: गुजरात में कोरोना से 35 लोगों की मौत, 510 नए मामले आए सामने  

By भाषा | Updated: June 6, 2020 05:35 IST

Gujarat Corona Update: राज्य में शुक्रवार को 344 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 13,011 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 4,918 मरीज उपचाराधीन हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में बृहस्पतिवार शाम से कोविड-19 के 510 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,119 हो गए जबकि 35 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,190 हो गई। 

अहमदाबादः गुजरात में बृहस्पतिवार शाम से कोविड-19 के 510 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है। वहीं संक्रमण से 35 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,119 हो गए जबकि 35 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,190 हो गई। 

इसके मुताबिक, राज्य में शुक्रवार को 344 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में 13,011 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 4,918 मरीज उपचाराधीन हैं। ठीक हुए 344 मरीजों में से 251 मरीज अहमदाबाद जिले में ठीक हुए। वहीं 39 मरीजों को सूरत में, 19 को महीसागर और चार-चार मरीजों को क्रमश: वलसाड और अरवल्ली जिले में ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। 

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार हो रहा है और यह वर्तमान में 68.05 प्रतिशत है जो कि मई के आखिर सप्ताह में 44.3 प्रतिशत थी। राज्य में अब तक कुल 2,39,911 लोगों की जांच की जा चुकी है। राज्य में 510 नये मामलों में से 324 अकेले अहमदाबाद जिले में सामने आये। वहीं इसके बाद सूरत से 67, वडोदरा से 45, गांधीनगर से 21 और मेहसाणा से नौ नये मामले सामने आये। 

अहमदाबाद के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सूरत और वडोदरा जिलों से सामने आये है जहां इसके कुल मामले बढ़कर क्रमश: 1,941 और 1,224 हो गए हैं। राज्य में हुई 35 मौतों में से अहमदाबाद में पिछले 14 घंटे में 30 मौतें हुई। 

वहीं दो मरीजों की मौत सूरत में और एक-एक मरीज की मौत आणंद, भावनगर और सुरेंद्रनगर जिलों में हुई। राज्य में वर्तमान समय में 2.21 लाख लोग पृथक हैं। इनमें से 2.13 लाख घर पर पृथक हैं जबकि 7,432 संस्थागत पृथक इकाइयों में हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो