लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 2940 नए मामले, 99 लोगों की मौत, जानें राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या

By अनुराग आनंद | Updated: May 30, 2020 21:05 IST

आंकड़ों के मुताबिक राज्य पुलिस बल में अब तक कोरोना के 1330 एक्टिव केस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र राज्य में संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 2095 हो गई है।अब तक कुल 26 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। आज (शनिवार) राज्य में कोरोना संक्रमण के 2940 नए मामले सामने आए हैं और 99 लोगों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 65168 हो गई है। अब तक राज्य में कुल 2197 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। 

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब आम लोगों के अलावा, बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के शिकार पुलिस के जवान हो रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 114 पुलिस के जवान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यही नहीं कोरोना संक्रमण की वजह से एक लोगों की मौत भी हो गई है।

राज्य में अभी तक 65168 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि 2197 लोगों की वायरस संक्रमण से मौत हुई है।

इस तरह राज्य में संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 2095 हो गई है। अब तक कुल 26 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक राज्य पुलिस बल में अब तक कोरोना के 1330 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 131 नए मामले सामने आए थे। 

पिछले महीने मुंबई पुलिस ने 55 से अधिक लोगों को घर पर रहने के लिए कहा था। जबकि राज्य प्रकोप को नियंत्रण में लाने की कोशिश करता है, इन 52 लोगों के अलावा जिन्हें शुगर और हाई ब्लड प्रेशर जैसी शिकायत है उन्हें भी यह निर्देश दिया गया।

बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। साथ ही आंकड़ों में भी बड़ा उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से 265 लोगों की मौत हुई है जबकि 7964 नये मामले सामने आये हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।

भारत में अब कुल संक्रमितों की भी संख्या 173763 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 86422 है जबकि 82370 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 4971 लोगों की मौत हुई है।

देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां संक्रमण के मामले 65 हजार के पार हो गए हैं।  राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 35000 है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह के अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 1.68 लाख थी। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े के पार गया था। बता दें कि देश में कोरोना के खतरे के बीच 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप