लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Odisha Update: सूरत से ओडिशा लौटे 26 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 245

By भाषा | Updated: May 8, 2020 13:06 IST

हाल ही में सूरत से ओडिशा लौटे 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए।भुवनेश्वर के दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जाजपुर जिले में सबसे अधिक 55 मामले सामने आए।

भुवनेश्वर: ओडिशा में हाल ही में सूरत से लौटे 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे राज्य में इस संक्रामक रोग के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 19 गंजम से, पांच केंद्रपाड़ा और दो भद्रक जिलों से सामने आए। अधिकारी ने बताया, ‘‘ये लोग सूरत से आए थे और पृथक केंद्रों में रह रहे थे। इनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे।’’ 

उन्होंने बताया कि नए मरीज सामने आने के साथ ही गंजम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। जिले में संक्रमण का पहला मामला दो मई को सामने आया था। अधिकारी ने बताया कि भद्रक में संक्रमित लोगों की संख्या 23 है जबकि केंद्रपाड़ा में कुल आठ मामले सामने आए। लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत शहर में फंसे ओडिशा के प्रवासी मजदूर केंद्र सरकार की अनुमति के बाद बसों और ट्रेनों से पूर्वी राज्य लौट रहे हैं। 

ओडिशा के करीब तीन लाख कामगार सूरत में हीरे की कटिंग, कपड़ा उद्योग और अन्य काम करते हैं। इनमें से ज्यादातर कामगार गंजम जिले के हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के लिए 2,460 लोगों की जांच की। ओडिशा में अभी तक 52,974 नमूनों की जांच हुई है। नए मरीज आने के साथ ही राज्य में अब भी 181 लोग संक्रमित हैं जबकि 62 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। 

भुवनेश्वर के दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जाजपुर जिले में सबसे अधिक 55 मामले सामने आए। इसके बाद खुर्दा जिले में 50, गंजम में 47, बालासोर में 27, भद्रक में 23, सुंदरगढ़ में 12, केंद्रपाड़ा में आठ, जगतसिंहपुर में पांच और मयूरभंज में चार मामले सामने आए। कटक, झारसुगुडा, बोलांगीर, क्योंझर और कालाहांडी में दो-दो मामले और पुरी, ढ़ेंकनाल, देवघर तथा कोरापुट जिलों में एक-एक मामला सामने आया। राज्य में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए। अधिकारी ने बताया कि पिछले आठ दिनों में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील