लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना के 22 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 425

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:48 IST

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 45, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18—18, बेगुसराय एवं भोजपुर में 11—11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढ़ी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा में दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 425 हो गये हैं।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोहतास में 11, सीतामढ़ी जिले में चार, मुंगेर में ती तथा पटना एवं सारण में दो दो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 425 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि रोहतास में 11, सीतामढ़ी जिले में चार, मुंगेर में ती तथा पटना एवं सारण में दो दो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

उन्होंने बताया कि रोहतास में कोरोना वायरस संक्रमण के जो 11 मामले प्रकाश में आए हैं उनमें 10 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। संजय ने बताया कि सीतामढ़ी में कोरोना वायरस संक्रमण के जो चार मामले प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि मुंगेर के जमालपुर के सदर बाजार में कोरोना वायरस संक्रमण के जो तीन मामले प्रकाश में आए हैं उनमें तीन पुरुष शामिल हैं । संजय ने बताया कि पटना में दो पुरुष तथा सारण में एक पुरुष एवं एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गयी थी । बिहार के कुल 38 जिलों में से 29 जिलों में कोविड—19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 95, रोहतास में 45, पटना में 44, बक्सर में 40, नालंदा में 35, सिवान में 30, गोपालगंज एवं कैमूर में 18—18, बेगुसराय एवं भोजपुर में 11—11, औरंगाबाद में आठ, गया, सीतामढ़ी एवं सारण में छह-छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, पश्चिम चंपारण एवं दरभंगा में पांच-पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका एवं वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा में दो तथा पूर्णिया, अररिया एवं शेखपुरा में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अब तक 22672 कोरोना संदिग्धों के नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 84 मरीज ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील