लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब के जवाहरपुर गांव में कोविड-19 के 22 मामले, नया ‘हॉटस्पॉट’ बना

By भाषा | Updated: April 10, 2020 05:45 IST

यह गांव दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मोहाली जिले में डेरा बस्सी का जवाहरपुर गांव कोरोना वायरस संक्रमण के 22 मामले सामने के बाद कोविड-19 का नया ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है।कोरेाना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या के लिहाज से मोहाली जिला पंजाब में सबसे ऊपर है और यहां अब तक 37 मामले सामने आ चुके हैं।

पंजाब के मोहाली जिले में डेरा बस्सी का जवाहरपुर गांव कोरोना वायरस संक्रमण के 22 मामले सामने के बाद कोविड-19 का नया ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोरेाना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या के लिहाज से मोहाली जिला पंजाब में सबसे ऊपर है और यहां अब तक 37 मामले सामने आ चुके हैं।

मोहाली के उपायुक्त गिरीश दयालन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘जवाहरपुर में एक और मामले की पुष्टि।" बुधवार तक जवाहरपुर में कुल 21 मामले सामने आए थे। अधिकारियों ने कहा कि चार अप्रैल को गांव का 42 वर्षीय पंच संक्रमण की चपेट में आ गया था, जिसके बाद से 20 और लोग इससे संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि गांव में सामने आए 21 मामलों में से 14 मामले पंच के परिवार से संबंधित हैं। मोहाली जिले में स्वास्थ्य अधिकारी कोरोना वायरस रोगियों के संपर्क में आए लोगों के नमूने ले रहे हैं। जिला प्रशासन ने गांव के प्रवेश बिंदुओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।

यह गांव दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गयी है। दयालन ने ट्वीट किया, "पड़ोसी गांवों में भी घर-घर सर्वे। 54 और नमूने लिए गए। मुकुंदपुर, देवी नगर और हरिपुर कुरहा गांवों को भी सील किया गया।" दयालन ने कहा कि अगर संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि होती है तो उसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने आकस्मिक योजना तैयार की है।"

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब में कोरोनापंजाबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील