लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस के 206 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3565 पहुंची

By भाषा | Updated: May 31, 2020 13:32 IST

इसके साथ ही कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा शनिवार को 21 तक पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग ने बताया कि इस बीच, राज्य में 206 लोगों को संक्रमित पाया गया।बिहार में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 3565 हो गई है।

पटना: बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,565 पहुंच गई जबकि संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 20 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल के उस प्रवासी मजदूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसकी कुछ दिनों पहले समस्तीपुर में मृत्यु हो गई थी, जब वह मुंबई से अपने गृह राज्य जा रहा था।

राज्य में  कोविड-19 के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा शनिवार को 20 से बढ़कर 21 तक पहुंच गया। विभाग ने बताया कि इस बीच, राज्य में 206 लोगों को संक्रमित पाया गया, जिसके साथ बिहार में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 3,565 हो गई।

समस्तीपुर के सिविल सर्जन आर आर झा ने बताया कि 35 वर्षीय मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, जो अपने गृह राज्य की यात्रा के लिए मुंबई से चली एक श्रमिक ट्रेन में सवार था, लेकिन वह ट्रेन में ही गंभीर रूप से बीमार हो गया था। झा ने कहा, ‘‘उसकी खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण, उसे 26 मई को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ घंटों के भीतर उसकी मौत हो गई।

उसका नमूना परीक्षण के लिए भेजा गया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।’’ बिहार में सबसे अधिक प्रभावित पटना जिला है, जहां संक्रमण के 241 मामले हैं, इसके बाद रोहतास में 205, बेगुसराय में 199, मधुबनी में 190, मुंगेर में 155 और खगड़िया में 134 मामले हैं।  

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए